Nobel Prize 2020 All Winners List

नोबेल पुरस्कार 2020

Nobel Prize 2020 All Winners List

नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1900 में स्वीडन के डायनामाइट अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर की गयी थी और 1901 से पुरस्कार दिया जाने की शुरुआत की गयी। शुरुआत में नोबेल पुरस्कार पांच क्षेत्रों (चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र) में दिया जाता था। वर्ष 1968 ई से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी दिया जाने लगा।

For Daily Current Affairs Visit Current Affairs Page. Download 2020 Current Affairs PDFs .


नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेता-


शांति का नोबेल पुरस्कार-

Peace

इस वर्ष का शांति नोबेल पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिया गया है।

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WEF) को यह पुरस्कार दुनियां भर में भुखमरी से लड़ने की कोशिशों के लिए , युद्धग्रस्त क्षेत्रों में शांति के हालात पैदा करने के लिए और जंग विवाद की स्थिति में भूख को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने से रोकने के लिए दिया गया है !

  • WEF की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय रोम में है।
  • वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WEF) के प्रमुख डेविड बेसले है।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार-

Literature Nobel Prize 2020

इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिका की मशहूर कवियत्री लुईस ग्लूक को दिया गया है।

इन्हे यह पुरस्कार वेमिसाल काव्य आवाज के लिए दिया गया है।


भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-

 Physics Nobel prze

इस वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार राॅजर पेनरोज (ब्रिटेन) , राइनहार्ड गेजेंल(जर्मनी) और ऐंड्रिया एम  गेज(अमेरिका) को संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार राॅजर पेनरोज को ब्लैकहोल से सम्बन्धित खोज के लिए आधा तथा राइनहार्ड गेजेंल और ऐड्रिया गेज को आकाश गंगा से सम्बन्धित खोज के लिए संयुक्त रूप से आधा दिया गया है।


रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-

Nobel Prize 2020 in Chemistry

इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इमैनुएल शार्पेंची(फ्रांस) और जेनिफर ए डौडना (अमेरिका) को जीनोम एडिटिंग तकनीक खोजने के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।


चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार-

Nobel Prize 2020 in medicine

इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हार्वी जे आल्टर(अमेरिका), माइकल ह्यूटन(ब्रिटेन) और चाल्र्स एम राइस(अमेरिका) को हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है।

Nobel Prize 2020 All Winners List


अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-

Nobel Prize 2020 in economics

इस वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाॅल मिलग्रोम(अमेरिका) और राबर्ट वी विल्सन(अमेरिका) को अर्थशास्त्र में “नीलामी के सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के अविष्कारों में सुधार के लिए” संयुक्त रूप से दिया गया है।

  • Nobel Prize 2020 All

20 October 2020 Currenrt Affairs in Hindi & English

GI Tag के बारे में विस्तार से पड़े


Visit Facebook Page The Best GyaN for Daily Current Affairs and General Knowledge Questions.

also Subscribe The Best GyaN Youtube Channel…

Leave a Reply