
03 April 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 03 अप्रैल 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 1 अप्रैल
(b) 2 अप्रैल
(c) 3 अप्रैल
(d) 6 अप्रैल
उत्तर-(b) 2 अप्रैल
– ऑटिज्म विकार के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2023 की थीम- ‘ट्रांसफॉर्मिंग द नैरेटिव: कंट्रीब्यूशन्स एट होम, एट वर्क, इन द आर्ट्स एंड पॉलिसी मेकिंग‘
————————————-
02. न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को किस राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
(a) झारखंड
(b) छत्तीसगढ़
(c) बिहार
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(b) छत्तीसगढ़
– वह अरूप कुमार गोस्वामी का स्थान लेंगे ।
————————————-
03. ‘2022 ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड‘ के रूप में देश के किस शहर को लगातार दूसरी बार मान्यता प्रदान की गयी है?
(a) मुम्बई
(b) जयपुर
(c) हैदराबाद
(d) ं और ब दोनों
उत्तर-(a) मुम्बई
– संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑरगनाइजेशन द्वारा इस सूची को जारी किया गया जिसमें भारत का मुम्बई शहर को लगातार दूसरी बाद शामिल किया गया।
– वहीं वर्ष 2021 मे भारत के दो शहर मुम्बई और हैदराबाद को शामिल किया गया था।
————————————-
04. भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस राज्य में बनाया जाएगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) राजस्थान
(d) ओडिशा
उत्तर-(c) राजस्थान
– राजस्थान के जयपुर के एक गांव में भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा जो दुनियां का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
– इस स्टेडियम का नाम उद्योगपति अनिल अग्रवाल के नाम पर रखा जाएगा।
अति महत्वपूर्ण-
भारत की रामसर साइट्स – यहाँ देखें
भारतीय राज्यों का संक्षिप्त जानकारी – यहाँ देखें
05. भारत और किस देश के बीच नौसैनिक संयुक्त अभ्यास SLINEX 2023 का आयोजन किया जाएगा?
(a) भूटान
(b) बांग्लादेश
(c) नेपाल
(d) श्री लंका
उत्तर-(d) श्री लंका
– भारत और श्री लंका के बीच इस अभ्यास का आयोजन 3 अप्रैल को कोलम्बों में होगा।
– अभ्यास का यह 10वां संस्करण है।
————————————-
06. टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हाल ही में कौन बने हैं?
(a) उमेश यादव
(b) हार्दिक पांडया
(c) रविन्द्र जडेजा
(d) यजुवेन्द्र चहल
उत्तर-(d) यजुवेन्द्र चहल
– उन्होंने 265 मैचों में 300 विकेट लेने का मुकाम हांसिल किया है।
————————————-
07. किस राज्य सरकार द्वारा ‘झील विकास कार्यक्रम‘ को शुरू किया गया है?
(a) बिहार
(b) उत्तराखंड
(c) तेलंगाना
(d) आन्ध्रप्रदेश
उत्तर-(c) तेलंगाना
– झीलों के विकास के लिए इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है।
मासिक करेंट अफेयर्स
जनवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
फरवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
मार्च 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
08. रुदेन्द्र टंडन को किस देश में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया?
(a) मलेशिया
(b) ग्रीस
(c) सोमालिया
(d) अजरवैजान
उत्तर-(b) ग्रीस
————————————-
09. अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति कौन बने हैं, जिनपर आपराधिक आरोप लगाया गया है?
(a) बिल क्लिंटन
(b) डोनाल्ड ट्रंप
(c) जो बाइडन
(d) बराक ओबामा
उत्तर-(b) डोनाल्ड ट्रंप
– डोनाल्ड ट्रंप पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एक पोर्न स्टार को चुपके से पैसे देने का व चुप रहने का आरोप लगा है।
————————————-
10. सलीम दुर्रानी का हाल ही में देहांत हो गया, उनका सम्बन्ध किस खेल से था?
(a) क्रिकेट
(b) हॉकी
(c) फुटबॉल
(d) शतरंज
उत्तर-(a) क्रिकेट
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
