
13 April 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 13 अप्रैल 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 13 अप्रैल
(b) 14 अप्रैल
(c) 11 अप्रैल
(d) 09 अप्रैल
उत्तर-(a) 13 अप्रैल
————————————–
02. भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत यूथ जी20 की बैठक का आयोजन कहां होगा?
(a) जम्मू कश्मीर
(b) लेह
(c) पुदुचेरी
(d) श्रीनगर
उत्तर-(b) लेह
– इस बैठक का आयोजन 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2023 तक होगा।
————————————–
03. महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसकी जयंति को ‘स्वतंत्र वीर गौरव दिवस‘ के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है?
(a) अटल बिहारी वाजपेयी
(b) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(c) के बी हेडगेवार
(d) वी डी सावरकर
उत्तर-(d) वी डी सावरकर
– विनायक दामोदर सावरकर की जयंति को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्वतंत्र वीर गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है।
– वी डी सावरकर की जयंति 28 मई को मनायी जाती है।
————————————–
04. रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां शुरू हुआ?
(a) जयपुर
(b) नई दिल्ली
(c) भोपाल
(d) शिलांग
उत्तर-(b) नई दिल्ली
– नई दिल्ली में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया।
————————————–
05. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की विकास दर केे अपने पूर्वानुमान को घटाकर कितना कर दिया गया है?
(a) 6.1%
(b) 5.5%
(c) 5.9%
(d) 7.3%
उत्तर-(c) 5.9%
– आईएमएफ द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में भारती की विकास दर के अपने पूर्वानुमान 6.1 प्रतिशत को घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है।
————————————–
06. भारत के किस राज्य में दुनियां का पहला व्यक्ति पौधें के कवक से संक्रमित हुआ है?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) महाराष्ट्र
(c) केरल
(d) असम
उत्तर-(a) पश्चिम बंगाल
– पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुनियां का पहला 61 वर्षीय व्यक्ति एक पौधे के कवक ‘‘चोंड्रोस्टेरियम परप्यूरियम‘‘ से संक्रमित हुआ है।
————————————–
07. ‘मराठा उद्योग रत्न पुरस्कार 2023‘ से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) नीलेश सांबरे
(b) संजीव अग्निहोत्री
(c) सुचित्रा मल्होत्रा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a) नीलेश सांबरे
– जिजाऊ शैक्षणिक और सामाजिक फाउंडेशन के संस्थापक नीलेश भगवान सांबरे को मराठा उद्योग रत्न 2023 से सम्मानित किया गया है।
————————————–
08. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किस राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गयी है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) केरल
(d) मध्यप्रदेश
उत्तर-(b) राजस्थान
– 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया।
– यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट के मध्य चलेगी।
————————————–
09. विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किस देश की यात्रा के दौरान वाराणसी की ‘तुलसी घाट बाहली परियोजना‘ की शुरूआत की गयी है?
(a) भूटान
(b) मोजाम्बिक
(c) श्रीलंका
(d) युगांडा
उत्तर-(d) युगांडा
– युगांडा के कंपाला की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा वाराणसी की ‘तुलसी घाट बाहली परियोजना‘ की शुरूआत की गयी।
– मंत्री जी 10 अप्रैल 2023 से युगांडा व मोजाम्बिक की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं।
————————————–
10. एशियाई कुश्ती चैंम्पियनशिप में निशा दहिया ने कौन-सा पदक जीता है?
(a) रजत पदक
(b) कांस्य पदक
(c) स्वर्ण पदक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a) रजत पदक
– इस चैम्पियनशिप का आयोजन कजाकिस्तान के अस्थाना में हुआ।
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
