
Current Affairs 01 March 2022 Hindi PDF Download
Download Daily Sets & Monthly Current Affairs PDF: Download
01 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स हिंदी
यह 01 मार्च 2022 के महत्वपूर्ण Current Affairs के प्रश्न है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगें।
आज की हिंदी करेंट अफेयर्स की PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक इस पेज के नीचे दिया गया है।
1. पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022 हाल ही मे किस तिथि को मनाया गया?
(a) 27 फरवरी
(b) 26 फरवरी
(c) 24 फरवरी
(d) 28 फरवरी
उत्तर-(a) 27 फरवरी
व्याख्या- भारत सरकार द्वारा 27 फरवरी 2022 को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया। जिससे देश मे 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाई जा सके।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया द्वारा 26 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गयी।
———————————————–
2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 28 फरवरी
(b) 25 फरवरी
(c) 27 फरवरी
(d) 1 मार्च
उत्तर-(a) 28 फरवरी
व्याख्या- दैनिक जीवन मे विज्ञान के महत्व के बारे मे संदेश फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
28 फरवरी 1928 को ही सर सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 मे भौतिकी के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय/थीम है- “सतत भविष्य के लिए विज्ञान प्रोद्योगिकी मे एकीकृत दृष्टिकोण“
———————————————–
3. सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी हाल ही मे किसके द्वारा की जाएगी?
(a) दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) मुम्बई
(d) कानपुर
उत्तर-(d) कानपुर
व्याख्या- उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर द्वारा सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी की जाएगी। चैम्पियनशिप का यह 58वां संस्करण है इसमे 184 खिलाड़ी भाग लेंगे।
———————————————–
4. रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022 मे भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
(a) 9.5
(b) 7.5
(c) 8.3
(d) 7.9
उत्तर-(a) 9.5
———————————————–
5. राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 26 फरवरी
(b) 27 फरवरी
(c) 28 फरवरी
(d) 1 मार्च
उत्तर-(b) 27 मार्च
व्याख्या- प्रोटीन के बारे मे जागरुकता फैलाने तथा भोजन मे मैक्रोन्यूट्रिएंट को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2022 की थीम/विषय है- खाद्य भाविष्यवाद (Food Futurism)
———————————————–
6. विश्व NGO दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 26 फरवरी
(b) 27 फरवरी
(c) 28 फरवरी
(d) 25 फरवरी
उत्तर-(b) 27 फरवरी
व्याख्या- गैर सरकारी संगठन क्षेत्र के बारे मे जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को विश्व NGO दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
———————————————–
7. HUL द्वारा किसे अपने गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया है?
(a) अश्वनी कुमार
(b) रंजीत सिंह
(c) प्रमोद रावत
(d) नितिन परांजये
उत्तर-(d) नितिन परांजये
व्याख्या- हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने नितिन परांजये को 31 मार्च 2022 से अपने गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया है।
हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL)
स्थापना- 17 अक्टूबर 1933, मुख्यालय- मुम्बई, MD & CEO संजीव मेहता
———————————————–
8. भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान हाल ही मे किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
(a) शिक्षा मंत्रालय
(b) रक्षा मंत्रालय
(c) संस्कृति मंत्रालय
(d) वित्त मंत्रालय
उत्तर-(a) शिक्षा मंत्रालय
व्याख्या- शिक्षा मंत्रालय द्वारा बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषा प्रमाणपत्र सेल्फी अभियान की शुरूआत की गयी।
———————————————–
9. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट मे न्यायाधीश बनने वाली पहली अश्वेत महिला हाल ही मे कौन बनी है?
(a) माया एंजलो
(b) केतंजी ब्राउन जैक्सन
(c) नागोजी ओकोंजो
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(b) केतंजी ब्राउन जैक्सन
अमेरिका
राजधानी- वाशिंगटन डी सी, राष्ट्रपति- जो वायडन
———————————————–
10. किस देश के रोबर ने चन्द्रमां की दूसरी ओर दो कांच के टुकड़े के गोले देखें है?
(a) भारत
(b) रूस
(c) अमेरिका
(d) चीन
उत्तर-(d) चीन
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए Thebestgyan Facebook Page और Instagram Page को follow करें। Thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।
Thebestgyan’s most popular posts