Current Affairs 02 April 2022 Hindi PDF Download

Current Affairs 02 April 2022 Hindi PDF Download

Download Daily Sets & Monthly Current Affairs PDF: Download

02 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स हिंदी

यह 02 अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण Current Affairs के प्रश्न है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगें।

आज की हिंदी करेंट अफेयर्स की PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक इस पेज के नीचे दिया गया है।


1. भारतीय रिजर्ब बैंक (RBI) ने हाल ही मे किस तिथि को अपना स्थापना दिवस मनाया?

(a)        31 मार्च

(b)        01 अप्रैल

(c)        30 मार्च

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(b) 01 अप्रैल

व्याख्या-  भारतीय रिजर्ब बैंक (RBI) ने 1 अप्रैल 2022 को अपना 87वां स्थापना दिवस मनाया है। भारतीय रिजर्ब बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी तथा वर्ष 1949 मे इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। वर्तमान मे भारतीय रिजर्ब बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास है।

2. ग्राहम थोर्प को हाल ही मे किस देश के क्रिकेट बोर्ड का कोच नियुक्त किया गया?

(a)        बांग्लादेश

(b)        श्री लंका

(c)        अफगानिस्तान

(d)        वेस्टइंडीज

उत्तर-(c) अफगानिस्तान

3. बी0 बी0 गुरंग का हाल ही मे देहांत हो गया वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

(a)        सिक्किम

(b)        ओडिशा

(c)        केरल

(d)        राजस्थान

उत्तर-(a) सिक्किम

व्याख्या-  सिक्किम राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री भीम बहादुर गुरंग का हाल ही मे देहांत हो गया।

4. किस राज्य के लिविंग रूट ब्रिज को हाल ही मे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची मे शामिल किया गया है?

(a)        मेघालय

(b)        गोवा

(c)        सिक्किम

(d)        केरल

उत्तर-(a) मेघालय

5. इंडिया रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2023 मे भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

(a)        10.1

(b)        9.8

(c)        7.2

(d)        6.3

उत्तर-(c) 7.2

6. जम्मू कश्मीर मे MyGov नागरिक सहभागिता मंच हाल ही मे किसके द्वारा लांच किया गया है?

(a)        नरेन्द्र मोदी

(b)        राजनाथ सिंह

(c)        मनोज सिन्हा

(d)        अमित शाह

उत्तर-(c) मनोज सिन्हा

व्याख्या-  जम्मू कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा MyGov नागरिक सहभागिता मंच लांच किया गया।

7. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 का प्रथम पुरस्कार हाल ही मे किसे प्रदान किया गया है?

(a)        श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड

(b)        तिरुपति श्राइन बोर्ड

(c)        उपरोक्त दोनों

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(a) श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड

व्याख्या-  देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान/धार्मिक संगठन की श्रेणी मे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 का प्रथम पुरस्कार श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड जम्मू को प्रदान किया गया है।

8. अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जांच दिवस हाल ही मे किस तिथि को मनाया गया है?

(a)        29 मार्च

(b)        30 मार्च

(c)        31 मार्च

(d)        01 अप्रैल

उत्तर-(c) 31 मार्च

व्याख्या-  नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के बारे मे जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जांच दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

9. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 मे किस राज्य को सर्वश्रेष्ट राज्य के रूप मे चुना गया है?

(a)        उत्तर प्रदेश

(b)        उत्तराखंड

(c)        मध्यप्रदेश

(d)        राजस्थान

उत्तर-(a) उत्तर प्रदेश

व्याख्या-  राज्य की श्रेणी मे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 मे प्रथम पुरस्कार तथा दूसरा और तीसरा पुरस्कार क्रमशः राजस्थान और तमिलनाडु राज्य को मिला है।

10. भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा किस राज्य मे वर्णिकानामक बैंक नोट स्याही निर्माण इकाई की स्थापना की गयी है?

(a)        कर्नाटक

(b)        महाराष्ट्र

(c)        ओडिशा

(d)        गुजरात

उत्तर-(a) कर्नाटक

व्याख्या-  कर्नाटक राज्य के मैसूर मे भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा “वर्णिका“ नामक बैंक नोट स्याही निर्माण इकाई की स्थापना की गयी है।


Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here

Other Ebook or PDF- Download Now


प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए Thebestgyan Facebook Page और Instagram Page को follow करें। Thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।


Thebestgyan’s most popular posts

Daily Current Affairs

Top Ten Sets: Top 10 Sets

GPSH Sets

Freedom Fighters of India

UP Current Affairs


Current Affairs 02 April 2022 Hindi PDF Download

Leave a Reply