Daily Current Affairs 01 January 2023

Daily Current Affairs 01 January 2023
Daily Current Affairs 01 January 2023

Daily Current Affairs 01 January 2023

नमस्कार साथियों, यह 01 जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्स है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।


01. कोलकाता मे आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता हाल ही मे किसके द्वारा की गयी?

(a)        जे पी नड्डा

(b)        नरेन्द्र मोदी

(c)        स्मृति ईरानी

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(b) नरेन्द्र मोदी

– 30 दिसम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता मे आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की अध्यक्षता वर्चुअली माध्यम से की गयी।

– राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक का आयोजन  14 दिसम्बर 2019 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) मे किया गया था जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी थी।

————————————-

02. पश्चिम बंगाल मे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान का उद्घाटन हाल ही मे किसके द्वारा किया गया है?

(a)        ममता बनर्जी

(b)        नरेन्द्र मोदी

(c)        योगी आदित्यनाथ

(d)        अमित शाह

उत्तर-(b) नरेन्द्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली माध्यम से कोलकाता के जोका मे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (DSPM-NIWAS) का उद्घाटन किया गया।

पश्चिम बंगाल-

राजधानी- कोलकाता

मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी                             

राज्यपाल- डॉ सी वी आनंद बोस

————————————-

03. FSSAI के CEO के रूप मे हाल ही मे किसे नियुक्त किया गया है?

(a)        जी कमला वर्धन राव

(b)        डॉ संदीप सिंह

(c)        रेखा सूर्यवंशी

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(a) जी कमला वर्धन राव

– आईएएस अधिकारी जी कमला वर्धन राव ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के CEO के रूप मे नियुक्त किया गया है।

– राव वर्तमान मे भारतीय पर्यटन विकास निगम लि0 के MD के रूप मे कार्यरत थे।

FSSAI

स्थापना– 5 सितम्बर 2008                   

मुख्यालय– नई दिल्ली

————————————-

04. उत्तर प्रदेश राज्य के किस शहर की दूसरी जेल को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गयी है?

(a)        फर्रुखाबाद

(b)        बुलंदशहर

(c)        बरेली

(d)        लखनऊ

उत्तर-(b) बुलंदशहर

. FSSAI के ईट राइट कैंपेन के तहत खाने की गुणवत्ता के मामले मे उत्तर प्रदेश की दूसरी जेल बुलंदशहर को फाइव स्टार रेंिटग प्रदान की गयी है।

– फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली जेल फर्रुखाबाद है।

————————————-

05. एकलव्य पुरस्कार 2022 से हाल ही मे किसे सम्मानित किया गया है?

(a)        स्वास्ति सिंह

(b)        प्रगति शर्मा

(c)        सौरव गर्ग

(d)        सुमित कौशल

उत्तर-(a) स्वास्ति सिंह

– साईकिलिस्ट स्वास्ति सिंह को 30वें एकलव्य पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।

– इस पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 5 लाख रुपये नकद प्रदान किए जाते है।

————————————-

06. BSE के MD & CEO के रूप मे हाल ही मे किसे नियुक्त किया गया है?

(a)        सुभ्रकांत पाण्डा

(b)        सुंदररमन राममूर्ति

(c)        विनीत कुमार

(d)        विवेक कुमार

उत्तर-(b) सुंदररमन राममूर्ति

– भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (SEBI) द्वारा सुंदररमन राममूति को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के MD & CEO के रूप मे नियुक्त किया गया है वह आशीष चौहान का स्थान लेंगे।

————————————-

07. अंजनी कुमार ने हाल ही मे किस राज्य के पुलिस महानिदेश का पदभार ग्रहण किया है?

(a)        बिहार

(b)        उत्तर प्रदेश

(c)        महाराष्ट्र

(d)        तेलंगाना

उत्तर-(d) तेलंगाना

– अंजनी कुमार को तेलंगाना राज्य के नए पुलिस महानिदेश (DGP) के रूप मे नियुक्त किया गया है वह एम महेन्द्र रेड्डी का स्थान लेंगे।

————————————-

08. किस राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को नई पेंशन और पुरानी पेंशन मे से किसी एक को चयन करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है?

(a)        उत्तर प्रदेश

(b)        आन्ध्रप्रदेश

(c)        महाराष्ट्र

(d)        छत्तीसगढ़

उत्तर-(d) छत्तीसगढ़

————————————-

09. इनासिया लूला डा सिल्वा हाल ही मे किस देश के राष्ट्रपति बने है?

(a)        फ्रांस

(b)        रूस

(c)        ब्राजील

(d)        इथियोपिया

उत्तर-(c) ब्राजील

– लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा ब्राजील के 39वें राष्ट्रपति बने है।

– उन्होंने 1 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

– इनसे पहली ब्राजील के राष्ट्रपति जायर वोल्सोनारो थे।

————————————-

10. वैश्विक परिवार दिवस हाल ही मे किस तिथि को मनाया गया?

(a)        1 जनवरी

(b)        2 जनवरी

(c)        31 दिसम्बर

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(a) 1 जनवरी

– वैश्विक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

वर्ष 2023 की थीम- परिवार के साथ: एक उज्जवल भविष्य के लिए लचीलेपन का निर्माण


आज की करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

Daily Current Affairs 01 January 2023


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।


Thebestgyan’s most popular posts

Daily Current Affairs

Top Ten Sets: Top 10 Sets

GPSH Sets

Freedom Fighters of India

UP Current Affairs

Daily Current Affairs 01 January 2023


Leave a Reply