नोबेल पुरस्कार 2021
Nobel Prize 2021 All Winners List
नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1900 ई में स्वीडन के डायनामाइट अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर की गयी थी और 1901 से पुरस्कार दिया जाने की शुरुआत की गयी। शुरुआत में नोबेल पुरस्कार पांच क्षेत्रों (चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र) में दिया जाता था।
वर्ष 1968 ई से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी दिया जाने लगा।
नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेता-
भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सुकरो मानाबे (जापान), क्लॉस हेसलमैट (जर्मनी) और जियोर्जियो पारिसि (इटली) को संयुक्त रूप से दिया गया है।
यह पुरस्कार इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में जलवायु संबधी खोज में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी) और डेविड मैकमिलन (अमरिका) को
एसिमेट्रिक ऑर्गेन कैटलिसिस नामक अणुओं के निर्माण के लिए एक नया तरीका विकसित करने मे उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अब्दुलराजक गुरनाक (तंजानियां) को
उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण के लिए दिया गया है।
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस (अमेरिका) और अर्देम पटापाउटियन (अमेरिका) को
शरीर में तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टरों की खोज के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार गुइडो इम्बेंस (अमेरिका), डेविड कार्ड (कनाडा) और जोशुआ एंग्रिस्ट (अमेरिका) को
लेबर मार्केट और नैचुअलर एक्सपेरिमेंट्स के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।
शांति का नोबेल पुरस्कार-

इस वर्ष का शांति नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा (फिलीपींस) और दिमित्री मुराटोव (रूस) को अभिव्यक्ति की आजादी की सुरक्षा करने के लिए संयुक्त रूप से दिया गया है।
Other Ebook or PDF- Download Now
प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए Thebestgyan Facebook Page और Instagram Page को follow करें। Thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।
Thebestgyan’s most popular posts
