
04 May 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 04 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 1 मई
(b) 2 मई
(c) 3 मई
(d) 4 मई
उत्तर-(d) 4 मई
————————————————-
02. हाल ही में जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में शीर्ष पर नॉर्वे रहा है, तथा भारत कौन से स्थान पर रहा है?
(a) 138वें
(b) 150वें
(c) 161वें
(d) 170वें
उत्तर-(c) 161वें
– रिपोर्ट्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में 180 देशों की सूची में नॉर्वे शीर्ष पर रहा है तथा भारत 161 वें स्थान पर रहा है।
– वर्ष 2022 मे भारत 150 वें स्थान पर रहा था।
शीर्ष 5 देश
1. नॉर्वे
2. आयरलैंड
3. डेनमार्क
4. स्वीडन
5. फिनलैंड
अन्तिम 5 देश
176. तुर्कमेनिस्तान
177. ईरान
178. वियतनाम
179. चीन
180. उत्तर कोरिया
भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति
भूटान – 90वां
नेपाल – 95वां
श्रीलंका – 135वां
पाकिस्तान – 150वां
बांग्लादेश – 163वां
– वहीं इस सूचकांक में अमेरिका 45वें, कनाडा 15वें, फ्रांस 24वें तथा ब्रिटेन 26वें स्थान पर रहा।
– सूचकांक का यह 21वां संस्करण था जो 3 मई को जारी किया गया।
————————————————-
03. नीति आयोग द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है?
(a) 6.5
(b) 7.3
(c) 5.6
(d) 4.7
उत्तर-(a) 6.5
नीति आयोग के बारे में –
निति आयोग की स्थापना- 1 जनवरी 2015
अध्यक्ष – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उपाध्यक्ष – सुमन के बेरी
नीति आयोग के CEO – बी वी आर सुब्रमणियम
प्रथम उपाध्यक्ष – अरविंद पनगड़िया
प्रथम CEO – सिंधु श्री खुल्लर
भारत का थिंक टैंक कहा जाता है – नीति आयोग

04. बाफ्टा के सर्वोच्च सम्मान ‘प्रतिष्ठित बाफ्टा फैलोशिप‘ से किस अभिनेत्री को सम्मानित किया जाएगा?
(a) हेमा मालिनी
(b) विद्या वालन
(c) आलिया भट्ट
(d) मीरा स्याल
उत्तर-(d) मीरा स्याल
– भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री व लेखिका मीरा स्याल को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित बाफ्टा फैलोशिप दिया जाएगा।
————————————————-
05. न्यायमूर्ति टी एस शिवगणनम को किस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) गुजरात
(c) मध्यप्रदेश
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(a) पश्चिम बंगाल
– कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति टी एस शिवगणनम को नियुक्त किया गया।
– वह न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।
————————————————-
06. 17वें कमांडर-इन-चीफ हाल ही में कौन बने हैं?
(a) साजू बालकृष्णन
(b) सतविंदर सिंह
(c) हरशुख दयाल
(d) सचिन गुलाटी
उत्तर-(a) साजू बालकृष्णन
– एयरमार्शल राजू बालकृष्णन अंडमान औन निकोबार कमान के 17वें कमांडर-इन-चीफ बनें हैं।
– वह लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह का स्थान लेंगे।
आमी चीफ – जनरल मनोज पांडे
नेवी चीफ – एडमिरल आर हरि कुमार
एयरफोर्स चीफ- एयर चीफ मार्शल आर हरि कुमार
मासिक करेंट अफेयर्स
अप्रैल 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
मार्च 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
फरवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
जनवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
07. ब्रिटेन के ‘मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिस एंपायर‘ सम्मान से किस भारतीय को सम्मानित किया गया?
(a) सुचेन्द्र कुमार
(b) डॉ एम एन नंदकुमार
(c) प्रेमशंकर
(d) डॉ ज्ञान चतुर्वेदी
उत्तर-(b) डॉ एम एन नंदकुमार
————————————————-
08. ICC टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारत की टीम कौन से स्थान पर रही है?
(a) तीसरे
(b) पांचवे
(c) पहले
(d) दूसरे
उत्तर-(c) पहले
– यह रैंक ICC द्वारा 2 मई को जारी की गई।
ICC के बारे में –
स्थापना – 15 जून 1909
मुख्यालय – दुबई (UAE)
————————————————-
09. ‘मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ बिजनेस एंड इंटरप्राइज‘ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखित है, जिसका हाल ही में विमोचन किया गया?
(a) अमिताभ घोष
(b) अमिताभ कांत
(c) संजीव चौधरी
(d) शशि शेखर वेम्पति
उत्तर-(b) अमिताभ कांत
– नीति आयोग के पूर्व ब्म्व् अमिताभ कांत द्वारा इस पुस्तक को लिखा गया।
————————————————-
10. रणजीत गुहा का हाल ही में देहांत हो गया, वह क्या थे?
(a) खिलाड़ी
(b) सामाजिक कार्यकर्ता
(c) इतिहासकार
(d) पुरातत्वविद्य
उत्तर-(c) इतिहासकार

करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
04 May 2023 Current Affairs in Hindi
