
07 April 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 07 अप्रैल 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. विश्व स्वास्थ्य दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 1 अप्रैल
(b) 2 अप्रैल
(c) 7 अप्रैल
(d) 9 अप्रैल
उत्तर-(c) 7 अप्रैल
– 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2023 की थीम- ‘‘हेल्थ फॉर ऑल‘‘
————————————–
02. किस राज्य के ‘बनारसी पान‘ को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) तमिलनाडु
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(a) उत्तर प्रदेश
– उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी शहर के बनारसी पान को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) प्रदान किया गया।
GI Tag पूर्ण सूची – यहाँ देखें
————————————–
03. भारत सरकार द्वारा ‘रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं‘ की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है?
(a) संगीता सिंह
(b) अमिताभ कांत
(c) शक्तिकांत दास
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b) अमिताभ कांत
– इस समिति में 14 सदस्य हैं, जिसकी अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत कर रहें हैं।
————————————–
04. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर को अपरिवर्तित रखा गया है, वर्तमान रेपो दर क्या है?
(a) 4.40 प्रतिशत
(b) 6.25 प्रतिशत
(c) 6.50 प्रतिशत
(d) 5.50 प्रतिशत
उत्तर-(c) 6.50 प्रतिशत
– इससे पहले फरवरी 2023 के दौरान रेपो दर को 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया था।
————————————–
05. सागर सेतु मोबाइल एप किसके द्वारा लांच किया गया?
(a) नरेन्द्र मोदी
(b) पीयूष गोयल
(c) सर्वानंद सोनोबाल
(d) एस जयशंकर
उत्तर-(c) सर्वानंद सोनोबाल
————————————–
06. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा किस देश को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश
उत्तर-(a) भारत
– भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य के रूप में 4 वर्ष के लिए चुना गया है।
– कार्यकाल 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ होगा।
————————————–
07. मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने भारतीय क्रिकेेटर महेन्द्र सिंह धोनी समेत कितने क्रिकेटरों को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की है?
(a) 2
(b) 3
(c) 5
(d) 4
उत्तर-(c) 5
– एमसीसी द्वारा 5 भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को मानद सदस्यता प्रदान की गयी है।
————————————–
08. पोलेंड के सर्वोच्च पुरस्कार से हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति को सम्मानित किया गया है?
(a) भारत
(b) रूस
(c) यूक्रेन
(d) वियतनाम
उत्तर-(c) यूक्रेन
– यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को पोलैंड के राष्ट्रपति अद्रेंज दूडा द्वारा यह सम्मानित किया गया है।
मासिक करेंट अफेयर्स
जनवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
फरवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
मार्च 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
07 April 2023 Current Affairs in Hindi
09. यंग यूरोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) डॉ नित्या अब्राहिम
(b) लुईस कैफरेली
(c) डॉ रीता सिंह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a) डॉ नित्या अब्राहिम
– भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या अब्राहिम को अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
————————————–
10. किम कॉटन अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी हैं, वह किस देश की हैं?
(a) श्री लंका
(b) न्यूजीलैंड
(c) इंग्लैंड
(d) आस्टेªलिया
उत्तर-(b) न्यूजीलैंड
– उन्होंने 5 अप्रैल के दुनेडिन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मेंस टी20 मैच के दौरान अंपायरिंग की।
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
