07 December 2023 Current Affairs in Hindi

02 December 2023 Current Affairs in Hindi

07 December 2023 Current Affairs in Hindi

प्रिय पाठक, यह 07 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।


01. किस मंत्रालय द्वारा भौगोलिक सूचना प्रणाली एप्लिकेशन ग्राम मानचित्रहाल ही में लांच किया गया है?

(a)        गृह मंत्रालय

(b)        पंचायती राज मंत्रालय

(c)        महिला एवं बाल विकास मं.

(d)        रक्षा मंत्रालय

उत्तर-(b) पंचायती राज मंत्रालय

– पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्थानिक योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भौगोलिक सूचना प्रणाली एप्लिकेशन ‘ग्राम मानचित्र‘ हाल ही में लांच किया गया है।

– यह भू-स्थानिक प्रोद्योगिकी का उपयोग करके ग्राम पंचायत स्तर पर योजना बनाने में ग्राम पंचायतों को सुविधा प्रदान करेगा।

————————————————

02. विकलांग (दिव्यांग) व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए किस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(a)        अमेजन इंडिया

(b)        मेटा

(c)        एयरटेल

(d)        गूगल

उत्तर-(a) अमेजन इंडिया

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अमेजन इंडिया को विकलांग (दिव्यांग) व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

– यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय विकलांग (दिव्यांग) दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर 2023 को प्रदान किया गया।

————————————————

03. हाल ही में जारी NCRB की रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा बना है?

(a)        मुम्बई

(b)        कोच्चि

(c)        कोलकाता

(d)        नई दिल्ली

उत्तर-(c) कोलकाता

– राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता लगातार तीसरे वर्ष भारत का सबसे सुरक्षित शहर बना है।

– वहीं देश का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर पुणे तथा तीसरा सबसे सुरक्षित शहर हैदराबाद बना है।

NCRB के बारे में-

  • गठन- 11 मार्च 1986
  • मुख्यालय- नई दिल्ली
  • निदेशक- विवेक गोगिया

————————————————

04. विलियम सामोई रुतो ने हाल ही में भारत का दौरा किया है, वह किस देश के राष्ट्रपति हैं?

(a)        मोजाम्बिक

(b)        चेक गणराज्य

(c)        ग्रीस

(d)        केन्या

उत्तर-(d) केन्या

– केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो भारत की 3 दिवसीय पर 4 दिसम्बर 2023 को भारत आए और 6 दिसम्बर 2023 रहें।

– इस मौके पर भारत और केन्या के बीच कई समझौते भी हुए।

– भारत ने केन्या को लगभग 250 मिलियन डॉलर ऋण भी प्रदान करने की घोषणा की।

– विलियम सामोई रुतो ने पहली बार भारत की यात्रा की।

केन्या के बारे में-

  • राजधानी- नैरोबी
  • मुद्रा- कीनियन शिलिंग
  • राष्ट्रपति- विलियम सामोई रुतो

————————————————

05. मंगल गृह पर रोबर का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला हाल ही में कौन बनीं हैं?

(a)        अक्षता कृष्णमूर्ति

(b)        ममता राव

(c)        यशोधरा त्रिपाठी

(d)        इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(a) अक्षता कृष्णमूर्ति

– डॉ अक्षता कृष्णमूर्ति मंगल गृह पर रोबर का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं।

– वह नासा के मंगल मिशन का हिस्सा हैं।

– अक्षता कृष्णमूर्ति ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

नासा के बारे में-

  • स्थापना- 29 जुलाई 1958
  • मुख्यालय- वाशिंगटन डी सी

महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,

अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

17-20 April 2023 Current Affairs in Hindi

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

07 December 2023 Current Affairs in Hindi


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।

07 December 2023 Current Affairs in Hindi