09 December 2023 Current Affairs in Hindi

02 December 2023 Current Affairs in Hindi

09 December 2023 Current Affairs in Hindi

प्रिय पाठक, यह 09 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।


01. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        07 दिसम्बर

(b)        08 दिसम्बर

(c)        09 दिसम्बर

(d)        06 दिसम्बर

उत्तर-(a) 07 दिसम्बर

– प्रत्येक वर्ष 07 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के महत्व को रेखांकित करना और दुनियां के सामाजिक और आर्थिक विकास मे विमानन के प्रति लोगों को जागरुक करना है।

थीमः वैश्विक विमानन विकास के लिए उन्नत नवाचार

———————————————-

02. मेरा गांव मेरी धरोहर परियोजना हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है?

(a)        गृह मंत्रालय

(b)        संस्कृति मंत्रालय

(c)        स्वास्थ्य मंत्रालय

(d)        इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(b) संस्कृति मंत्रालय

– संस्कृति मंत्रालय द्वारा मेरा गांव मेरी धरोहर परियोजना को हाल ही में शुरू किया गया है।

– इस परियोजना के तहत भारत सरकार सभी गांवों की मैपिंग और दस्तावेजीकरण का कार्य करेगी।

———————————————-

03. लालदुहोमा ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है?

(a)        तेलंगाना

(b)        छत्तीसगढ़

(c)        राजस्थान

(d)        मिजोरम

उत्तर-(d) मिजोरम

– जोरम नेशनलिस्ट पार्टी के नेता लालदुहोमा ने 8 दिसम्बर 2023 को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण की है।

– राज्यपाल हरिबाबू कंभमपति द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गयी।

– जोरम नेशनलिस्ट पार्टी ने 40 सीटों में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

– वहीं सत्तारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट ने 10 सीट, भाजपा ने 2 सीट और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।

मिजोरम के बारे में-

  • राजधानी- आइजोल
  • राज्यपाल- हरिबाबू कंभमपति
  • मुख्यमंत्री- लालदुहोमा
  • लोकसभा सीटें- 1
  • राज्यसभा सीटें- 1
  • विधान सभा सीटें- 40
  • कुल जिले- 11

———————————————-

04. हाल ही में किसने केन्द्रीय मंत्री परिषद से इस्तीफा दिया है?

(a)        नरेन्द्र सिंह तोमर

(b)        रेणुका सिंह सरुता

(c)        प्रह्लाद सिंह पटेल

(d)        उपरोक्त सभी

उत्तर-(d) उपरोक्त सभी

– नरेन्द्र सिंह तोमर, रेणुका सिंह सरुता और प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल ही में केन्द्रीय मंत्री परिषद से इस्तीफा दिया जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।

– दरअसल हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल को मध्यप्रदेश विधानसभा के विधायक के रूप में चुना गया है और रेणुका सिंह सरुता को छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक के रूप में चुना गया है।

नोट – केन्द्रीय मंत्री परिषद की नवीनतम सूची अंत में मौजूद है।

———————————————-

05. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च संगोष्ठी का आयोजन हाल ही में कहां होगा?

(a)        कोलकाता

(b)        मुम्बई

(c)        नई दिल्ली

(d)        चंडीगढ़

उत्तर-(c) नई दिल्ली

– नई दिल्ली में 12-14 दिसम्बर 2023 के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च संगोष्ठी का आयोजन होगा।

– इस समिट में 27 देश भाग ले रहें हैं।


महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,

अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

17-20 April 2023 Current Affairs in Hindi

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

09 December 2023 Current Affairs in Hindi


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।

09 December 2023 Current Affairs in Hindi

Leave a Reply