12 December 2023 Current Affairs in Hindi

02 December 2023 Current Affairs in Hindi

12 December 2023 Current Affairs in Hindi

प्रिय पाठक, यह 12 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।


01. यूनिसेफ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        12 दिसम्बर

(b)        10 दिसम्बर

(c)        11 दिसम्बर

(d)        09 दिसम्बर

उत्तर-(c) 11 दिसम्बर

– बच्चों के जीवन को बचाने और उनकी इच्छाओं को पूरा करने में उनकी मदद करने के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 दिसम्बर को यूनिसेफ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

– 11 दिसम्बर 1946 को UNICEF (United Nations Children’s Fund)  की स्थापना हुई थी इसकी याद में भी यह दिवस मनाया जाता है।

– थीमः हर बच्चे के लिए, हर अधिकार

UNICEF के बारे में-

  • स्थापना- 11 दिसम्बर 1946
  • मुख्यालय- न्यूयार्क
  • अध्यक्ष- कैथरीन रसेल (अमेरिका)

———————————————-

02. ICC द्वारा किसे नवम्बर 2023 माह का ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है?

(a)        मोहम्मद शमी

(b)        ट्रेविड हेड

(c)        रोहित शर्मा

(d)        डेविड वार्नर

उत्तर-(b) ट्रेविड हेड

–  ICC द्वारा नवम्बर 2023 माह का ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में ट्रेविस हेड (आस्ट्रेलिया) को चुना गया है।

– तथा ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में नाहिदा अख्तर (बांग्लादेश) को चुना गया है।

ICC के बारे में –

  • स्थापना – 15 जून 1909
  • मुख्यालय – UAE
  • अध्यक्ष – ग्रेग बार्कले

———————————————-

03. अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        11 दिसम्बर

(b)        12 दिसम्बर

(c)        09 दिसम्बर

(d)        10 दिसम्बर

उत्तर-(a) 11 दिसम्बर

– पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 11 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाया जाता है।

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2003 में इस दिवस की घोषणा की थी।

– थीमः पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना ¼Restoring Mountain Ecosystem)

———————————————-

04. विष्णुदेव साय हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे?

(a)        राजस्थान

(b)        मध्यप्रदेश

(c)        छत्तीसगढ़

(d)        तेलंगाना

उत्तर-(c) छत्तीसगढ़

– 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित भाजपा दल की बैठक में फैसला लिया गया कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

– विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

– वह रायगढ़ सीट से 4 बार (1999-2014) सांसद भी रहें हैं।

– वह जून 2020 से अगस्त 2022 तक छत्तीसगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

– उपमुख्यमंत्री- अरुण साव और विजय शर्मा

– विष्णुदेव साय वर्ष 2014 में केन्द्रीय मंत्री भी रहें है।

———————————————-

05. मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ ग्रहण करेंगे?

(a)        शिवराज सिंह चौहान

(b)        राजनाथ सिंह

(c)        अर्जुन मुंडा

(d)        डॉ मोहन यादव

उत्तर-(d) डॉ मोहन यादव

– 11 दिसम्बर 2023 को आयोजित हुई भाजपा दल की बैठक में मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी।

– डॉ माहन यादव मध्यप्रदेश के उज्जैन दक्षिण सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं उन्होंने कांग्रेस के चेतन प्रमनारायण यादव को हराया है।

– राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

– वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।


महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,

अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

17-20 April 2023 Current Affairs in Hindi

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

12 December 2023 Current Affairs in Hindi


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।

12 December 2023 Current Affairs in Hindi