
26-27 March 2023 Current Affairs in Hindi PDF
नमस्कार साथियों, यह 26-27 मार्च 2023 का करेंट अफेयर्स है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. विश्व थियेटर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 26 मार्च
(b) 27 मार्च
(c) 31 मार्च
(d) 25 मार्च
उत्तर-(b) 27 मार्च
————————————-
02. गणित के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले एबेल पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया?
(a) आनंद कुमार
(b) लुईस कैफरेली
(c) डेनिस सुलिवन
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(b) लुईस कैफरेली
-अर्जेंटीना के लुईस कैफरेली को यह पुरस्कार गणित में नॉनलीनियर पॉर्शियल इक्वेंशंस व फ्री-बाउंड्री प्रॉब्लम में उनके योगदान के लिए दिया गया।
————————————-
03. किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आपदा प्रबंधन नीति 2023 जारी की गयी है?
(a) तमिलनाडु
(b) सिक्किम
(c) मणिपुर
(d) तेलंगाना
उत्तर-(a) तमिलनाडु
04. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 1 वर्ष में 12 सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी को कब तक के लिए बड़ा दिया गया है?
(a) 1 वर्ष
(b) 2 वर्ष
(c) 6 माह
(d) 3 वर्ष
उत्तर-(a) 1 वर्ष
————————————-
05. एनजीटी द्वारा किस राज्य सरकार पर रामसर स्थलों की सुरक्षा में असफल रहने पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(c) केरल
– राष्ट्रीय हरित परिषद (NGT) ने केरल सरकार पर रामसर साइट की सुरक्षा में असफल रहने पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
————————————-
06. तंथै पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य को किस राज्य का 18वां वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया गया?
(a) राजस्थान
(b) कर्नाटक
(c) मध्यप्रदेश
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(d) तमिलनाडु
– यह तमिलनाडु के इरोड जिले में अवस्थित है।
————————————-
07. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में नीतू घनघास ने 48 किग्रा. भार वर्ग में कौन-सा पदक जीता है?
(a) स्वर्ण पदक
(b) कांस्य पदक
(c) रजत पदक
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(a) स्वर्ण पदक
– नीतू घनघास ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया की लुत्सेखान अल्तांसेंटसेग को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
————————————-
08. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा. भार वर्ग में कौन-सा पदक जीता है?
(a) रजत पदक
(b) कांस्य पदक
(c) स्वर्ण पदक
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(c) स्वर्ण पदक
-स्वीटी बूरा ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की वॉन्गन्ली को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
————————————-
09. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा. भार वर्ग में कौन-सा पदक जीता है?
(a) रजत पदक
(b) स्वर्ण पदक
(c) कांस्य पदक
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(b) स्वर्ण पदक
-निकहत जरीन ने 48-50 किलोग्राम लाइट फ्लाइवेट वर्ग में वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
-निकहत जरीन ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है, एक से अधिक पदक जीतने वाली निकहत जरीन एम सी मैरीकॉम के बाद दूसरी महिला बनी हैं।
————————————-
10. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में लवलीना बोरगोेहेन ने 70-75 किग्रा. भार वर्ग में कौन-सा पदक जीता है?
(a) रजत पदक
(b) स्वर्ण पदक
(c) कांस्य पदक
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(a) स्वर्ण पदक
-लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में आस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
————————————-
11. न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया है?
(a) डिमा वाना रोसेफ
(b) के वी कामथ
(c) मार्कोस ट्रायजो
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(a) डिमा वाना रोसेफ
– डिमा वाना रोसेफ ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति हैं जो के वी कामथ का स्थान लेंगे।
————————————-
12. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का खिताब किसने जीता है?
(a) दिल्ली कैपिटल्स
(b) मुम्बई इंडियंस
(c) गुजरात टाइटंस
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(b) मुम्बई इंडियंस
– मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मैच मे 7 विकेट से हराकर पहला विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।
– मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग हैं।
विमेंस प्रीमियर लीग के खिताब-
- प्लेयर ऑफ द मैच – नेटली सीवर (मुम्बई इंडियंस)
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- हेली मैथ्यूज (मुम्बई इंडियंस)
- कैच ऑफ द सीरीज- हरमनप्रीत कौर (मुम्बई इंडियंस)
- एमर्जिंग प्लेयर- यास्तिका भाटिया (मुम्बई इंडियंस)
- ओरेंज कैप- मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
विजेता राशि-
- विजेता राशि- 6 करोड़ (मुम्बई इंडियंस)
- उपविजेता राशि- 3 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
- तीसरा स्थान- 1 करोड़ रुपये (यूपी वॉरियर्ज)
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
