
Current Affairs 05 february 2022 Hindi PDF Download
Download Daily Sets & Monthly Current Affairs PDF: Download
05 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स हिंदी
यह 05 फरवरी 2022 के महत्वपूर्ण Current Affairs के प्रश्न है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगें।
आज की हिंदी करेंट अफेयर्स की PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक इस पेज के नीचे दिया गया है।
1. विश्व की कौन सी क्रिकेट टीम हाल ही मे 1000वां एक दिवसीय मैच खेलने वाली पहली टीम बनेगी?
(a) इंग्लैंड
(b) श्रीलंका
(c) भारत
(d) वेस्टइंडीज
उत्तर- (c) भारत
व्याख्या- भारत की क्रिकेट टीम दुनियां की पहली टीम है जो 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले एकदिवसीय मैच के साथ अपना 1000वां मैच पूरा करेगी। भारत की टीम ने अभी तक 999 एकदिवसीय मैच खेले है वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्टेªलिया की टीम है जिसने 958 मैच खेले है तथा तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है जिसने 936 मैच खेले है। भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला 6 फरवरी 2022 को नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मे होगा।
————————————————
2. गणतंत्र दिवस परेड मे किस राज्य की झांकी को प्रथम प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) उत्तर प्रदेश
(c) मेघालय
(d) केरल
उत्तर- (b) उत्तर प्रदेश
व्याख्या- उत्तर प्रदेश राज्य ने लगातार दूसरी बार गणतंत्र दिवस परेड मे सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी इस वर्ष एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम के ऊपर आधारित थी। वही वर्ष 2021 की झांकी अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर के ऊपर आधारित थी।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड मे कुल 12 राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशों की झांकियों ने भाग लिया था जिसमे उत्तर प्रदेश को प्रथम, कर्नाटक को द्वितीय तथा मेघालय की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
————————————————
3. खिजड़िया वन्यजीव अभ्यारण्य और बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य को हाल ही मे रामसर स्थल की सूची मे शामिल किया गया है यह अभ्यारण्य क्रमशः किस राज्य मे है?
(a) उत्तर प्रदेश, गुजरात
(b) गुजरात, उत्तर प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल, सिक्किम
(d) राजस्थान, गुजरात
उत्तर- (b) गुजरात, उत्तर प्रदेश
व्याख्या- गुरजरात राज्य के खिजड़िया वन्यजीव अभ्यारण्य और उत्तर प्रदेश राज्य के बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य को हाल ही मे रामसर साइट की सूची मे शामिल किया गया है, शामिल होने के बाद गुजरात राज्य मे 4 और उत्तर प्रदेश राज्य मे 10 रामसर साइट्स हो गयी है वही देश मे कुल रामसर साइट्स की संख्या 49 हो गयी है।
नोट- देश की सभी रामसर साइट्स की सुची वेबसाइट www.thebestgyan.com पर उपलब्ध है।
————————————————
4. NPCI द्वारा न्च्प् सुरक्षा सप्ताह कब से कब तक मनाया जा रहा है?
(a) 31 जनवरी से 6 फरवरी
(b) 1 फरवरी से 7 फरवरी
(c) 2 फरवरी से 8 फरवरी
(d) 3 फरवरी से 9 फरवरी
उत्तर- (b) 1 फरवरी से 7 फरवरी
व्याख्या- NPCI ने उपभोक्ताओं के UPI सुरक्षा के बारे मे जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से UPIसुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जो 1 फरवरी 2022 से 7 फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा।
Nationa Payments Corporation of India (NPCI)
स्थापना-2008, मुख्यालय- नई दिल्ली, MD & CEO – दिलीप असवे
————————————————
5. NIELIT के महानिदेशक के रूप मे हाल ही मे किसे नियुक्त किया गया है?
(a) अरुण गर्ग
(b) सुभाष त्रिपाठी
(c) मदन मोहन त्रिपाठी
(d) डॉ अनुज जैन
उत्तर- (c) मदन मोहन त्रिपाठी
व्याख्या- राष्ट्रीय इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (NIELIT ) के महानिदेशक (DG) के रूप मे हाल ही मे मदन मोहन त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।

Current Affairs Varshiki 2022 ( January 2021 to December 2021)
6. विश्व कैंसर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 1 फरवरी
(b) 4 फरवरी
(c) 7 फरवरी
(d) 3 फरवरी
उत्तर- (b) 4 फरवरी
व्याख्या- कैंसर के बारे मे जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम- “क्लोजिंग द केयर गैप“ है।
————————————————
7. तोरग्या महोत्सव 2022 हाल ही मे किस राज्य मे मनाया गया?
(a) सिक्किम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मेघालय
(d) गुजरात
उत्तर- (b) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या- तोरग्या महोत्सव 2022 अरुणाचल प्रदेश राज्य मे मनाया गया। यह राज्य के मोनपा आदिवासी समुदाय द्वारा तवांग मठ मे मनाया जाता है। इसका आयोजन तीन दिन तक होता है।
————————————————
8. कहां देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गयी है?
(a) अहमदाबाद
(b) सूरत
(c) भरुच
(d) मुम्बई
उत्तर- (b) सूरत
व्याख्या- गुजरात के सूरत मे देश की पहली बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जाएगा। इस टेªन का संचालन मुम्बई से अहमदाबाद के बीच होगा।
————————————————
9. किस खिलाड़ी को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए हाल ही मे नामित किया गया है?
(a) नीरज चोपड़ा
(b) पी वी सिंधु
(c) सानिया मिर्जा
(d) बजरंग पुनिया
उत्तर- (a) नीरज चोपड़ा
व्याख्या- टोक्यो मे ओलंपिक मे स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को खेल के सबसे बड़े पुरस्कार लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर््स अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
————————————————
10. “The Class of 2006” नामक पुस्तक हाल ही मे किसके द्वारा लिखी गयी है?
(a) सुचित्रा बंसल
(b) अर्जित कुमार
(c) विनोद राय
(d) आकाश बंसल
उत्तर-(d) आकाश बंसल
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए Thebestgyan Facebook Page और Instagram Page को follow करें। Thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।
Thebestgyan’s most popular posts
