05 December 2023 Current Affairs in Hindi

02 December 2023 Current Affairs in Hindi

05 December 2023 Current Affairs in Hindi

प्रिय पाठक, यह 05 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है


01. भारतीय नौसेना दिवस दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        03 दिसम्बर

(b)        04 दिसम्बर

(c)        05 दिसम्बर

(d)        02 दिसम्बर

उत्तर-(b) 04 दिसम्बर

– प्रत्येक वर्ष 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

– वर्ष 1971 में भारत-पाक के युद्ध में भारतीय नौसेना ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी इसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

थीमः समुद्री क्षेत्र में परिचालन दक्षता, तत्परता और मिशन उपलब्धि

————————————————

02. भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRI)  की पहली महिला महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a)        सुनीता राजभर

(b)        लक्ष्मी सिंह

(c)        कंचन देवी

(d)        मधुरिमा शर्मा

उत्तर-(c) कंचन देवी

– IFS अधिकारी कंचन देवी को भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (ICFRI)  की पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

ICFRI के बारे में-

  • स्थापना- 1986
  • मुख्यालय- देहरादून

————————————————

03. रेसिलिएंट इंडिया: हाउ मोदी ट्रांसफॉर्म्ड इंडियाज डिजास्टर मैनेजमेंट पैराडाइमनामक पुस्तक का हाल ही में किसके द्वारा विमोचन किया गया?

(a)        नरेन्द्र मोदी

(b)        अमित शाह

(c)        जेपी नड्डा

(d)        पुष्कर सिंह धामी

उत्तर-(d) पुष्कर सिंह धामी

– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रेसिलिएंट इंडिया: हाउ मोदी ट्रांसफॉर्म्ड इंडियाज डिजास्टर मैनेजमेंट पैराडाइम‘ नामक पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया गया।

– इस पुस्तक का संकलन ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन और मोदी स्टोरी द्वारा किया गया है।

————————————————

04. हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने निम्न में से किस राज्य में बहुमत हांसिल कर जीत दर्ज की है?

(a)        मध्यप्रदेश

(b)        छत्तीसगढ़

(c)        राजस्थान

(d)        उपरोक्त सभी

उत्तर-(d) उपरोक्त सभी

– हाल ही में पांच राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में विधानसभा चुनाव हुए जिनमें से तीन राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हांसिल किया।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव का परिणाम निम्नलिखित हैः

राजस्थान:

  • मतदान तिथि- 23 नवम्बर 2023
  • चुनाव परिणाम- 03 दिसम्बर 2023
    • भाजपा- 115
    • कांग्रेस- 69
    • IND- 8
    • बसपा- 2
    • अन्य- 2

मध्यप्रदेश:

  • मतदान तिथि- 17 नवम्बर 2023
  • चुनाव परिणाम- 03 दिसम्बर 2023
    • भाजपा- 163
    • कांग्रेस- 66

छत्तीसगढ़:

  • मतदान तिथि- 7-17 नवम्बर 2023 (2 चरण में)
  • चुनाव परिणाम- 03 दिसम्बर 2023
    • भाजपा- 54
    • कांग्रेस- 35
    • जीजीपी- 01

————————————————

05. इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम-2023 का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?

(a)        कोलकाता

(b)        मुम्बई

(c)        कानपुर

(d)        नई दिल्ली

उत्तर-(d) नई दिल्ली

– नई दिल्ली में 5 दिसम्बर 2023 को इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया।

– थीमः भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ाना


महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,

अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

17-20 April 2023 Current Affairs in Hindi

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

05 December 2023 Current Affairs in Hindi


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।

05 December 2023 Current Affairs in Hindi

Leave a Reply