
10-11 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 10-11 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 08 दिसम्बर
(b) 11 दिसम्बर
(c) 09 दिसम्बर
(d) 10 दिसम्बर
उत्तर-(c) 09 दिसम्बर
– भ्रष्टाचार के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 9 दिसम्बर को अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– वर्ष 2023 की थीमः “UNCAC at 20 : Uniting the world Against Corruption”
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित है जो पहली बार वर्ष 2005 में मनाया गया था।
———————————————-
02. हुनक्का उत्सव 2023 का आयोजन हाल ही में किया जा रहा है, यह उत्सव प्रमुख रूप से सम्बन्धित है?
(a) पारसी से
(b) यहूदी से
(c) जैन से
(d) बौद्ध से
उत्तर-(b) यहूदी से
– हनुक्का उत्सव 2023 का आयोजन 7 दिसम्बर को शुरू हुआ जो 15 दिसम्बर 2023 तक आयोजित होगा।
– यह हिब्रू कैलेंडर में किसलेव की 25 तारीख को शुरू होता है।
– हनुक्कत यहूदी धर्म का प्रिय रौशनी त्योहार है।
———————————————-
03. हाल ही में जारी जलवायु परिवर्तन सूचकांक 2023 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
(a) 9वें
(b) 6वें
(c) 8वें
(d) 7वें
उत्तर-(d) 7वें
– दुबई में आयोजित वैश्विक जलवायु वार्ता के दौरान 8 दिसम्बर 2023 को जलवायु परिवर्तन सूचकांक 2023 जारी किया गया।
– भारत इस सूचकांक में 7वें स्थान पर रहा है तथा वर्ष 2022 में 8वें स्थान पर रहा था।
– वहीं इस सूचकांक में शीर्ष पर डेनमार्क (4वें), दूसरे स्थान पर स्टोनिया (5वें) तथा तीसरे स्थान पर फिलीपींस (6वें) रहा है।
– अंतिम स्थान पर सऊदी अरब (67वें) तथा मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात 65वें स्थान पर रहा है।
– पाकिस्तान इस सूचकांक में 30वें स्थान पर तथा चीन 51वें स्थान पर रहा है।
———————————————-
04. ‘अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार‘ से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) स्वाति सिंह
(b) अनिल कुमार
(c) प्रशस्ति श्रीवास्तव
(d) राकेश सिंह
उत्तर-(c) प्रशस्ति श्रीवास्तव
– प्रशस्ति श्रीवास्तव को ‘अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया है।
– यह पुरस्कार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 15 दिसम्बर 2023 को प्रदान किया जाएगा।
– प्रशस्ति श्रीवास्तव 2017 बैच IRTS अधिकारी हैं जो उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में वाणिज्यिक प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
———————————————-
05. जयपुर वैक्स म्यूजियम में हाल ही में किसकी 5.11 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
(a) डॉ बी आर अम्बेडकर
(b) मनोहर पर्रिकर
(c) प्रणव मुखर्जी
(d) अटल बिहार वाजपेयी
उत्तर-(a) डॉ बी आर अम्बेडकर
– संविधान शिल्पी डॉ भीम राव अम्बेडकर की 5.11 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण जयपुर वैक्स म्यूजियम में 6 दिसम्बर 2023 को किया गया।
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Other Ebook or PDF- Download Now
10-11 December 2023 Current Affairs in Hindi