20 May 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 20 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कितने रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की गयी?
(a) 100
(b) 500
(c) 2000
(d) 200
उत्तर-(c) 2000
– 19 मई 2023 को RBI द्वारा घोषणा की गयी कि 2000 के नोट चलन से वापस लिए जाएंगे।
– सभी बैंकों में 30 सितम्बर 2023 तक 2000 के नोट बदले जाएंगे।
– एक बार में 20000 रूपये बदले जा सकेंगे।
RBI के बारे में –
- स्थापना – 1 अप्रैल, 1935
- मुख्यालय – मुम्बई
- गवर्नर – शक्तिकांत दास
————————————————
02. भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई 2023 को किसके द्वारा किया जाएगा?
(a) द्रौपदी मुर्मू
(b) डी वाई चन्द्रचूड़
(c) नरेन्द्र मोदी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c) नरेन्द्र मोदी
– 28 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
————————————————
03. सिद्धारमैया किस राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप 20 मई 2023 को शपथ ग्रहण करेंगे?
(a) मणिपुर
(b) कर्नाटक
(c) सिक्किम
(d) हरियाणा
उत्तर-(b) कर्नाटक
– उनके साथ ही उप-मुख्यमंत्री के रूप मे डी. के. शिवकुमार भी शपथ लेंगे।
– शपथ ग्रहण समारोह 20 मई 2023 को आयोजित होगा।
कर्नाटक राज्य के बारे में –
- राजधानी- बेंगलुरू
- राज्यपाल- थावर चन्द्र गहलोत
- मुख्यमंत्री- बसवराज बोम्मई
- लोकसभा सीटें- 28
- राज्यसभा सीटें- 12
- विधान सभा सीटें- 224
- विधान परिषद सीटें- 75
04. किस राज्य में उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति ‘गेको मिजोरामोन्सिस‘ की खोज की गयी है?
(a) ओडिशा
(b) मणिपुर
(c) कर्नाटक
(d) मिजोरम
उत्तर-(d) मिजोरम
मिजोरम के बारे में-
- राजधानी- आइजोल
- राज्यपाल- हरिबाबू कंभमपति
- मुख्यमंत्री- जोरमथंगा
- लोकसभा सीटें- 1
- राज्यसभा सीटें- 1
- विधान सभा सीटें- 40
- कुल जिले- 11
————————————————
05. फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डेला लीजन डीहोनूर‘ से किस भारतीय उद्योगपति को सम्मानित किया गया है?
(a) डॉ कनक शाह
(b) सुरेश शर्मा
(c) एन चन्द्रशेखरन
(d) विजय पासवान
उत्तर-(c) एन चन्द्रशेखरन
– टाटा संस के अध्यक्ष एन. चन्द्रशेखरन को फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के द्वारा इस सम्मान को प्रदान किया गया।
– वर्ष 2022 में इस पुरस्कार से वैज्ञानिक डॉ. स्वाति पीरामल को सम्मानित किया गया था।
फ्रांस –
- राजधानी – पेरिस
- राष्ट्रपति – इमैनुएल मैक्रों
————————————————
06. अखिल भारतीय नाट्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे चुना गया है?
(a) प्रशांत दामले
(b) प्रदीप सरकार
(c) राजेन्द्र सिंह
(d) सचिन गौतम
उत्तर-(a) प्रशांत दामले
– अखिल भारतीय नाट्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रशांत दामले को चुना गया।
————————————————
07. वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) आशुतोष दीक्षित
(b) अनिल सिंह
(c) सतेन्द्र कुमार
(d) शैलेन्द्र सिंह
उत्तर-(a) आशुतोष दीक्षित
– एयरमार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के उपप्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
वायुसेना के बारे में –
- स्थापना – 8 अक्टूबर, 1932
- मुख्यालय – नई दिल्ली
मासिक करेंट अफेयर्स
अप्रैल 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
मार्च 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
फरवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
जनवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
08. भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) श्री नगर
(b) पणजी
(c) जयपुर
(d) कोलकाता
उत्तर-(a) श्री नगर
– इस बैठक का आयोजन 22-24 मई 2023 तक श्रीनगर में होगा।
– पहली तथा दूसरी बैठक का आयोजन क्रमशः 2-4 फरवरी 2023 गुवाहटी तथा 1-3 अप्रैल 2023 को सिलिगुड़ी में हुआ।
————————————————
09. केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री हाल ही में कौन बने है?
(a) डॉ जितेन्द्र सिंह
(b) किरण रिजिजू
(c) अर्जुन राम मेघवाल
(d) अश्विनी वैष्णव
उत्तर-(b) किरण रिजिजू
– किरण रिजिजू नए केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री बने हैं उन्हें यह मंत्रालय डॉ. जितेन्द्र सिंह से लेकर दिया गया है।
– इससे पहले किरण रिजिजू कानून मंत्री थे।
————————————————
10. फथी बाशाघा किस देश के प्रधानमंत्री थे जिन्हे वहां की पूर्वी क्षेत्र की संसद द्वारा निलंबित कर दिया गया है?
(a) सूडान
(b) मिस्र
(c) लीबिया
(d) नाइजर
उत्तर-(c) लीबिया
– 16 मई 2023 को लीबिया की पूर्वी संसद ने PM फथी बाशाघा को निलम्बित कर दिया गया।
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
20 May 2023 Current Affairs in Hindi