
23 May 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 23 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. विश्व मेट्रोलॉजी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 20 मई
(b) 22 मई
(c) 24 मई
(d) 23 मई
उत्तर-(a) 20 मई
वर्ष 2023 की थीम – “Measurement Supporting the global food system”
————————————————-
02. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू‘ से सम्मानित किया गया है?
(a) फिजी
(b) जापान
(c) पापुआ न्यू गिनी
(d) आस्ट्रेलिया
उत्तर-(c) पापुआ न्यू गिनी
– पपुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे द्वारा इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
पापुआ न्यू गिनी के बारे में –
राजधानी – पोर्ट मोर्सबी
मुद्रा – पापुआ न्यू गिनीयन किना
प्रधानमंत्री – जेम्स मारेप
————————————————-
– इसके साथ ही फिजी के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान ’कम्पैनियन ऑफ द् ऑर्डर ऑफ फिजी’ से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया गया।
फिजी के बारे में –
राजधानी – सुवा
मुद्रा – फिजी डॉलर
प्रधानमंत्री – सितिवेनी राबुका

03. फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड को-ऑपरेशन (FIPIC) की बैठक का आयोजन कहांकिया गया?
(a) जापान
(b) फिजी
(c) पापुआ न्यू गिनी
(d) आस्ट्रेलिया
उत्तर-(c) पापुआ न्यू गिनी
– FIPIC प्रशांत महासागर के 14 द्विपीय देशों और भारत का मल्टीनेशनल समूह है।
————————————————-
04. वर्ष 2024 में QUAD बैठक की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी?
(a) अमेरिका
(b) आस्ट्रेलिया
(c) श्री लंका
(d) भारत
उत्तर-(d) भारत
– इस वर्ष की बैठक ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में आयोजित होने वाली थी जो रद्द कर दी गयी थी।
– इस बैठक का आयोजन जापान के हिरोशिमा में ही किया गया।
– अगले वर्ष यानी वर्ष 2024 में QUAD की बैठक मेजबानी का जिम्मा भारत को सौंपा गया है।
QUAD के बारे में –
गठन – 2007
सदस्य देश – 4 (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान)
————————————————-
05. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किस राज्य में ‘नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग कैंपस‘ की आधारशिला रखी गयी है?
(a) गुजरात
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) सिक्किम
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(a) गुजरात
– गुजरात के द्वारिका में NACPC की आधारशिला रखी गई।
गुजरात के बारे में –
राजधानी- गांधीनगर
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्री- भूपेन्द्रभाई पटेल
लोकसभा सीटें- 26
राज्यसभा सीटें- 11
विधान सभा सीटें- 182
कुल जिले- 33
मासिक करेंट अफेयर्स
अप्रैल 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
मार्च 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
फरवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
जनवरी 2023 – यहाँ से डाउनलोड करें
06. नेपाल ने किस वर्ष को ‘विशेष पर्यटन वर्ष‘ के रूप में नामित किया है?
(a) 2024
(b) 2025
(c) 2027
(d) 2026
उत्तर-(b) 2025
– नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा घोषणा की गयी कि विक्रम संवत् कैलेण्डर ममें 2080 के दशक को ’विजिट नेपाल दशक’ के रूप में मान्यता दी जाएगी। तथा वर्ष 2025
————————————————-
07. इटैलियन ओपन 2023 का खिताब हाल ही में किसने जीता है?
(a) होल्गर रूने
(b) डेनियल मेदवेदेव
(c) राबिन हासे
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b) डेनियल मेदवेदेव
– डेनिल मेदवेदेल ने इटैलियन ओपन 2023 में फाइनल में होल्गर रुने के 7-5, 7-5 से हराकर यह खिताब जीता।
————————————————-
08. सुशासन विनियमों को मंजूरी प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य हाल ही में कौन सा बना है?
(a) महाराष्ट्र
(b) केरल
(c) झारखंड
(d) बिहार
उत्तर-(a) महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के बारे में –
राजधानी- मुम्बई
राज्यपाल- रमेश बैस
मुख्यमंत्री- एकनाथ सिंदे
लोकसभा सीटें- 48
राज्यसभा सीटें- 19
विधान सभा सीटें- 288
विधान परिषद सीटें- 78
कुल जिले- 36
————————————————-
09. संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की पहली महिला महानिदेशक के रूप में एमी पोप को नियुक्त किया गया है, वह किस देश की हैं?
(a) अमेरिका
(b) आस्टेªेलिया
(c) जापान
(d) यूक्रेन
उत्तर-(a) अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र के बारे में –
स्थापना – 14 अक्टूबर ,1945
मुख्यालय – न्यूयॉर्क (US)
महासचिव – एंटोनियो गुटेरस (पुर्तगाल)
————————————————-
10. नई दिल्ली में किसके द्वारा ‘मेरी LiFE मेरा स्वच्छ शहर‘ अभियान की शुरूआत की गयी है?
(a) हरदीप सिंह पुरी
(b) अमित शाह
(c) राजनाथ सिंह
(d) पीयूष गोयल
उत्तर-(a) हरदीप सिंह पुरी
– मेरी LiFE को 20 अक्टूबर 2022 के गुजरात के केवडिया से पीएम द्वारा लांच किया गया था।

करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
23 May 2023 Current Affairs in Hindi
