
25 March 2023 Current Affairs in Hindi PDF
नमस्कार साथियों, यह 25 मार्च 2023 का करेंट अफेयर्स है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. मानहानि मामले में अदालत द्वारा राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है, वह किस राज्य की लोकसभा सीट से सदस्य थे?
(a) महाराष्ट्र
(b) केरल
(c) उत्तर प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(b) केरल
– राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य थे।
– सरत कोर्ट द्वारा मानहानि केस के तहत राहुल गांधी को 2 साल कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
– राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव रैली के दौरान कहा था ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है‘ इसी मामले में याचिकाकर्ता व विधायक पूर्णेश मोदी ने सूरत अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था जिसकी सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई।
————————————
02. केरल राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) एम टी वासुदेवन नायर
(b) नीरज वार्सनेय
(c) आलोक कुमार
(d) मनोज दास
उत्तर-(a) एम टी वासुदेवन नायर
————————————
03. देश के किस शहर में विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट‘ को संबोधित किया गया?
(a) गांधी नगर
(b) मुम्बई
(c) अहमदाबाद
(d) वाराणसी
उत्तर-(d) वाराणसी
– उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 24 मार्च 2023 को विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट‘ को सम्बोधित किया गया है।
– भारत में टीबी उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2025 तक निर्धारित किया गया है।
सामान्य ज्ञान वॉल्यूम 1 डाउनलोड करें – Click here
04. लखनऊ में किसके द्वारा उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प का उद्घाटन किया गया?
(a) नरेन्द्र मोदी
(b) योगी आदित्यनाथ
(c) ब्रजेश पाठक
(d) केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर-(c) ब्रजेश पाठक
– 23 मार्च 2023 को राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा लखनऊ में उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प (उत्तर प्रदेश गुणवत्ता मिशन) का उद्घाटन किया गया।
————————————
05. भारत और अफ्रीकी देशों की सेनाओं के मध्य प्रशिक्षण अभ्यास AFINDEX 2023 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) पुणे
(b) जयपुर
(c) भोपाल
(d) कोलकाता
उत्तर-(a) पुणे
– यह अभ्यास पुणे में 21 मार्च से 29 मार्च 2023 तक होगा।
– इसमें अफ्रीका के 23 देश की सेनाएं भाग ले रहीं हैं।
– पहली बार यह अभ्यास वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था तथा वर्ष 2023 में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।
————————————
06. भारत और किस देश की नौसेना के मध्य संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘कोंकण 2023′ आयोजित किया गया?
(a) श्री लंका
(b) अमेरिका
(c) बांग्लादेश
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(d) ब्रिटेन
– इसका आयोजन 20 से 22 मार्च 2023 के दौरान अरब सागर में किया गया।
————————————
07. वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन हाल ही मे किस शहर मे आयोजित किया जाएगा?
(a) दिल्ली
(b) इंदौर
(c) वाराणसी
(d) मुम्बई
उत्तर-(a) दिल्ली
– पर्यटन मंत्रालय द्वारा 17 से 19 मई 2023 के दौरान दिल्ली मे पहले वैश्विक पर्यटन निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
————————————
08. छत्रपति शिवाजी महाराज (चलचित्र) नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखित है, जिसका विमोचन किया गया?
(a) श्रीमंत कोकटे
(b) संदीप महाजन
(c) प्रेरणा शर्मा
(d) कोई नही
उत्तर-(a) श्रीमंत कोकटे
– मराठी लेखक श्रीमंत कोकटे ने अपनी पहली अंग्रेजी पुस्तक जारी की है।
– इसका अनुवाद दिलीप चव्हाण द्वारा किया गया है।
————————————
09. ‘ए मैटर ऑफ द हॉर्ट: एजुकेशन इन इंडिया‘ नामक पुस्तक हाल ही मे किसके द्वारा लिखी गयी?
(a) संजीव वाल्यान
(b) गीताजंली श्री
(c) सुब्रतो राव
(d) अनुराग बेहर
उत्तर-(d) अनुराग बेहर
————————————
10. प्रदीप सरकार का हाल ही मे देहांत हो गया, वह क्या थे?
(a) पत्रकार
(b) निर्देशक
(c) वकील
(d) लेखक
उत्तर-(b) निर्देशक
करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
