
Current Affairs 28 february 2022 Hindi PDF Download
Download Daily Sets & Monthly Current Affairs PDF: Download
28 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स हिंदी
यह 28 फरवरी 2022 के महत्वपूर्ण Current Affairs के प्रश्न है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगें।
आज की हिंदी करेंट अफेयर्स की PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक इस पेज के नीचे दिया गया है।
1. किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही मे नई कृषि निर्यात नीति की शुरुआत की गयी है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) गुजरात
(d) ओडिशा
उत्तर-(b) महाराष्ट्र
व्याख्या- महाराष्ट्र सरकार द्वारा नई कृषि निर्यात नीति की शुरुआत की गयी है जो वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा प्रदान करेगी।
——————————————
2. हाल ही मे जारी अंतर्राष्ट्रीय आईपी सूचकांक 2022 मे कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
(a) भारत
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) रूस
उत्तर-(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या- हाल ही मे जारी अंतर्राष्ट्रीय आईपी सूचकांक मे 55 देशों की सूची मे शीर्ष पर संयुक्त राज्य अमेरिका रहा है वही दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः यूनाइटेड किंगडम तथा जर्मनी रहा है। भारत इस सूची मे 46वें स्थान पर रहा है।
यह सूचकांक यू एस चैम्बर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया गया।
——————————————
3. भारत-जापान की सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास पूर्व धर्म गार्जियन 2022 का आयोजन हाल ही मे कहां किया जाएगा?
(a) भोपाल
(b) विशाखापत्तनम
(c) बेलगाम
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(c) बेलगाम
व्याख्या- तीसरा पूर्व धर्म गार्जियन 2022 संयुक्त अभ्यास का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक बेलगाम (कर्नाटक) मे भारत और जापान की सेनाओं के बीच होगा।
——————————————
4. प्रतिष्ठित वोल्टजमैन पदक से किस पहले भारतीय को सम्मानित किया गया है?
(a) प्रथमेश कुमार
(b) दीपक धर
(c) संजीव प्रताप
(d) आदित्य सेट्टी
उत्तर-(b) दीपक धर
व्याख्या- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च के प्रोफेसर दीपक धर को वोल्टजमैल पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक प्राप्त करने वाले यह पहले भारतीय है।
——————————————
5. हेमानंद बिस्वाल का हाल ही मे दहांत हो गया वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
(a) केरल
(b) राजस्थान
(c) ओडिशा
(d) मेघालय
उत्तर-(c) ओडिशा
व्याख्या- ओडिशा राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का हाल ही मे देहांत हो गया।
——————————————
6. राष्ट्रीय ई गवर्नेंस डिवीजन के प्रमुख के रूप मे हाल ही मे किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राजेश मिश्रा
(b) शुभम यादव
(c) अशोक शर्मा
(d) अभिषेक सिंह
उत्तर-(d) अभिषेक सिंह
व्याख्या- IAS अभिषेक सिंह को राष्ट्रीय ई गवर्नेंस डिवीजन के प्रमुख के रूप मे नियुक्त किया गया है। वह डिजिटल इंडिया कार्पोरेशन के CEO है।
——————————————
7. पादप आधारित कोविड-19 वैक्सीन को प्रमाणित करने वाला पहला देश हाल ही मे कौन सा बना है?
(a) अमेरिका
(b) कनाडा
(c) इथियोपिया
(d) इटली
उत्तर-(b) कनाडा
व्याख्या- कनाडा ने पादप आधारित कोविड-19 वैक्सीन को प्रमाणित किया है। इस वैक्सीन को 18-64 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों को लगाया जा सकेगा।
——————————————
8. भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास मिलन-2022 हाल ही मे कहां शुरू हुआ है?
(a) जोधपुर
(b) विशाखापत्तनम
(c) बीकानेर
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(b) विशाखापत्तनम
व्याख्या- भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्यास मिलन-2022 का आयोजन विशाखापत्तनम मे 25 फरवरी से 4 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
मिलन-2022 अभ्यास का विषय है-“कैमराडरी-सांमजस्य-सहयोग“
——————————————
9. भारतीय मंदिर वास्तुकता का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “देवायतनम“ हाल ही मे कहां आयोजित किया गया?
(a) तेलंगाना
(b) कर्नाटक
(c) मध्यप्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(b) कर्नाटक
व्याख्या- केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कर्नाटक राज्य के हम्पी मे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “देवायतनम“ का आयोजन किया गया।
——————————————
10. भारत सरकार द्वारा यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित अपने देश लाने के लिए किस नाम से ऑपरेशन शुरू किया गया?
(a) ऑपरेशन सुरक्षा
(b) ऑपरेशन भारत
(c) ऑपरेशन गंगा
(d) इनमे से कोई नही
उत्तर-(c) ऑपरेशन गंगा
व्याख्या- भारत सरकार द्वारा यूक्रेन मे फंसे भारतीय नागरिको को ऑपरेशन गंगा के तहत अपने देश वापस ला रही है।
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए Thebestgyan Facebook Page और Instagram Page को follow करें। Thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।
Thebestgyan’s most popular posts
