Daily Current Affairs 09-10 January 2023

Daily Current Affairs 01 January 2023
Daily Current Affairs 09-10 January 2023

Daily Current Affairs 09-10 January 2023

नमस्कार साथियों, यह 09-10 जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्स है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।


01. प्रवासी भारतीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        7 जनवरी

(b)        9 जनवरी

(c)        10 जनवरी

(d)        8 जनवरी

उत्तर-(b) 9 जनवरी

– महात्मां गांधी 9 जनवरी 1915 दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश आए थे इसी की याद मे प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

– यह दिवस पहली बार 9 जनवरी 2003 मे मनाया गया था।

————————————–

02. विश्व हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(a)        10 जनवरी

(b)        11 जनवरी

(c)        9 जनवरी

(d)        12 जनवरी

उत्तर-(a) 10 जनवरी

– हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

– पहली बार विश्व हिन्दी दिवस वर्ष 2006 मे मनाया गया था।


Also Read :

07-08 January 2023 Current Affairs in Hindi

06 January 2023 Current Affairs in Hindi


03. किस तेल कंपनी द्वारा सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर कैरोसीन तेल लांच करने की घोषणा की गयी है?

(a)        रिलायंस

(b)        भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि0

(c)        इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि0

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(b) भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि0

– भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि0 (BPCL)  द्वारा जम्मू की सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर कैरोसीन तेल (SKO) लांच करने की घोषणा की गयी है।

BPCL

स्थापना- 1952

मुख्यालय- मुम्बई

CMD- रामकृष्ण गुप्ता

————————————–

04. पेटीएम पेमेंट बैंक के नए MD & CEO के रूप मे किसे नियुक्त किया गया है?

(a)        सुरिंदर चावला

(b)        जयंत शुक्ला

(c)        संजीव सान्याल

(d)        रवि दाहिया

उत्तर-(a) सुरिंदर चावला

– सुरिंदर चावला को पेटीएम पेमेंट बैंक लि0 के नए MD & CEO के रूप मे नियुक्त किया गया है वह इस पद पर अगले 3 साल तक बने रहेंगे।

पेटीएम

स्थापना- अगस्त 2010

मुख्यालय- नोयडा, उत्तर प्रदेश

संस्थापक- विजय शेखर शर्मा

————————————–

05. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 कहां शुरू हुआ है?

(a)        गांधी नगर

(b)        लखनऊ

(c)        भोपाल

(d)        अहमदाबाद

उत्तर-(d) अहमदाबाद

– गुजरात के अहमदाबाद मे 8 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पंतग महोत्सव 2023 की शुरूआत हुई जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा किया गया।

– यह महोत्सव 14 जनवरी 2023 तक चलेगा।

————————————–

06. प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेल्लन 2023 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

(a)        नरेन्द्र मोदी

(b)        पीयूष गोयल

(c)        एस जयशंकर

(d)        निर्मला सीतारमण

उत्तर-(a) नरेन्द्र मोदी

– 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन 8-10 जनवरी 2023 मध्यप्रदेश के इंदौर मे किया जा रहा है।

– इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर किया गया।

– वर्ष 2023 की थीम- “प्रवासी अमृत काल मे भारत की प्रगति मे विश्वसनीय भागीदार“

————————————–

07. देश का पहला कोयला गैसीकरण आधारित तलचर उर्वरक संयत्र का निर्माण किस राज्य मे किया जा रहा है?

(a)        मेघालय

(b)        त्रिपुरा

(c)        ओडिशा

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(c) ओडिशा

– ओडिशा मे देश का पहला कोयला गैसीकरण आधारित तलचर उर्वरक संयत्र का निर्माण किया जा रहा है जा अक्टूबर 2023 तक तैयार हो जाएगा।

————————————–

08. डिजिटल बैंकिग वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?

(a)        हिमाचल प्रदेश

(b)        आन्ध्रप्रदेश

(c)        उत्तर प्रदेश

(d)        केरल

उत्तर-(d) केरल

– केरल राज्य पूर्ण रूप से डिजिटल बैंकिंग वाला देश का पहला राज्य बन गयी है।

————————————–

09. केसरी नाथ त्रिपाठी का हाल ही मे दहांत हो गया वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे?

(a)        पश्चिम बंगाल

(b)        त्रिपुरा

(c)        ओडिशा

(d)        उत्तर प्रदेश

उत्तर-(a) पश्चिम बंगाल

– पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की उम्र मे खराब स्वास्थ्य के चलते देहांत हो गया।

– वह उत्तर प्रदेश के तीन बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।

————————————–

10. देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन किस राज्य मे किया गया?

(a)        गोवा

(b)        असम

(c)        केरल

(d)        मणिपुर

उत्तर-(a) गोवा

– गोवा मे देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन 6-8 जनवरी 2023 तक किया गया।

– मुख्य वक्ता के रूप मे भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चन्द्रचूड़ ने भाग लिया।

————————————–

11. असम के सर्वोच्च सम्मान असम वैभव से किसे सम्मनित किया जाएगा?

(a)        तपन सैकिया

(b)        कृष्णा राय

(c)        शशिधर फूलन

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(a) तपन सैकिया

– असम मे कैंसर देखभाल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए असम के सर्वोच्च सम्मान असम वैभव से डॉ तपन सैकिया को सम्मानित किया

असम के दूसरे सर्वोच्च सम्मान असम गौरव से 5 लोगों को सम्मानित किया जाएगा- कृष्णा राय, गिल्बर्टसन संगमार (फटबॉल खिलाड़ी), नयनमोनी सैकिया (लॉन बॉल खिलाड़ी), बिनोई कुमार सैकिया (डॉक्टर), शशिधर फूकन (डॉक्टर)

– @ असम के तीसरे सर्वोच्च सम्मान असम सौरव से 15 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

– असम वैभव पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये, असम गौरव पुरस्कार स्वरूप 4 लाख रुपये तथा असम सौरव पुरस्कार स्वरूप 3 लाख रुपये नकद प्रदान किए जाते है।

————————————–

12. चेरचेरा महोत्सव किस राज्य मे मनाया गया?

(a)        मेघालय

(b)        त्रिपुरा

(c)        ओडिशा

(d)        छत्तीसगढ़

उत्तर-(d) छत्तीसगढ़


आज की करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

Daily Current Affairs 09-10 January 2023


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।


Thebestgyan’s most popular posts

Daily Current Affairs

Top Ten Sets: Top 10 Sets

GPSH Sets

Freedom Fighters of India

UP Current Affairs

Daily Current Affairs 09-10 January 2023


Leave a Reply