Daily Current Affairs 14 January 2023

Daily Current Affairs 01 January 2023
Daily Current Affairs 14 January 2023

Daily Current Affairs 14 January 2023

नमस्कार साथियों, यह 14 जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्स है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।


01. शांति कुमारी को किस राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप मे नियुक्त किया गया है?

(a)        तेलंगाना

(b)        ओडिशा

(c)        कर्नाटक

(d)        गुजरात

उत्तर-(a) तेलंगाना

– तेलंगाना राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप मे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शांति कुमारी को नियुक्त किया गया है वह सोमेश कुमार का स्थान लेंगी।

————————————–

02. “इरफान खान: लाइफ इन मूवीज“ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी?

(a)        सुचित्रा सिंह

(b)        अरुनेश शर्मा

(c)        शुभ्रा गुप्ता

(d)        अनुज यादव

उत्तर-(c) शुभ्रा गुप्ता

– शुभ्रा गुप्ता द्वारा अभिनेता इरफान खान के जीवन व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक इरफान खान: लाइफ इन मूवीज लिखी गयी है।


Also Read :

11-13 January 2023 Current Affairs in Hindi

09-10 January 2023 Current Affairs in Hindi

————————————–

03. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कहां से दुनियां के सबसे लम्बे क्रूज एम वी गंगा विलास का शुभारंभ किया गया है?

(a)        गांधीनगर

(b)        वाराणसी

(c)        कोलकाता

(d)        डिब्रूगढ़

उत्तर-(b) वाराणसी

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दुनियां के सबसे लम्बे क्रूज एम वी गंगा विलास का 13 जनवरी 2023 को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

– यह क्रूज 3200 किमी की यात्रा करके 51 दिनों मे असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

– पहली यात्रा मे स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक इस क्रूज पर यात्रा कर रहे है।

————————————–

04. टी-20 क्रिकेट मे सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है?

(a)        रोहित शर्मा

(b)        विराट कोहली

(c)        किशन कुमार

(d)        सूर्यकुमार यादव

उत्तर-(d) सूर्यकुमार यादव

– सूर्यकुमार यादव ने टी-20 क्रिकेट मे सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले पहले बल्ल्लेबाज बने है ।

– उन्होंने 843 गेंदों पर 1500 रन बनाए है इनसे पहले आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 940 गेंदों पर 1500 रन बनाए थ।

————————————–

05. वीर गार्जियन 2023 वायु सेना अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?

(a)        जापान

(b)        अमेरिका

(c)        फ्रांस

(d)        रूस

उत्तर-(a) जापान

– भारत और जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन 2023 अभ्यास का आयोजन 12 जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच जापान के हयाकुरी एयर वेस मे आयोजित होगा।

————————————–

06. DRDO द्वारा कहां कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?

(a)        कर्नाटक

(b)        राजस्थान

(c)        ओडिशा

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(c) ओडिशा

DRDO द्वारा ओडिशा के चांदीपुर मे पृथ्वी II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

– इस मिसाइल की मारक क्षमता 250-350 किमी है।

————————————–

07. केन्द्र सरकार द्वारा एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

(a)        अटल गरीब कल्याण अन्न योजना

(b)        प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

(c)        प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना

(d)        खाद्य अन्न सुरक्षा योजना

उत्तर-(b) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

– इज योजना की शुरूआत 1 जनवरी 2023 को की गयी है इसके तहत गरीब परिवारों की निशुःल्क खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा।

————————————–

08. UNFCCC COP28 2023 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां होगा?

(a)        जापान

(b)        भारत

(c)        अमेरिका

(d)        संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर-(d) संयुक्त अरब अमीरात

– 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) का आयोजन 30 नवम्बर 2023 से 12 दिसम्बर 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात मे होगा।

– संयुक्त अरब अमीरात द्वारा सुल्तान अल जाबिर को COP28 के लिय अध्यक्ष के रूप मे चुना गया है।

————————————–

09. किस देश के पब्लिक स्कूल पाठ्यक्रमों मे पंजाबी भाषा को शामिल करने की घोषणा की गयी है?

(a)        अमेरिका

(b)        आस्ट्रेलिया

(c)        मॉरीशस

(d)        ब्राजील

उत्तर-(b) आस्ट्रेलिया

————————————–

10. द्रविण भाषाओं के विशेषज्ञ रोनाल्ड ई अशर का हाल ही मे देहांत हो गया वह किस देश के थे?

(a)        जापान

(b)        ब्रिटेन

(c)        आस्टेªलिया

(d)        इनमे से कोई नही

उत्तर-(b) ब्रिटेन

– ब्रिटिश भाषाविद् और द्रविण भाषाओं के विशेषज्ञ रोनाल्ड ई अशर का 96 वर्ष की उम्र मे दहांत हो गया।


अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here

Other Ebook or PDF- Download Now

आज का करेंट अफेयर्स आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें जरूर बताएं

Daily Current Affairs 14 January 2023


प्रतिदिन करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए द बेस्ट ज्ञान  Facebook Page और Instagram Page को follow करें।thebestgyan.com वेबसाइट के लिए आपको Notification भेजने की अनुमति दें ताकि आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे अपने फ़ोन पर सभी अपडेट की Notification प्राप्त कर सकें।


Thebestgyan’s most popular posts

Daily Current Affairs

Top Ten Sets: Top 10 Sets

GPSH Sets

Freedom Fighters of India

UP Current Affairs

Daily Current Affairs 14 January 2023