
01 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 01 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. विश्व एड्स दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 01 दिसम्बर
(b) 03 दिसम्बर
(c) 02 दिसम्बर
(d) 05 दिसम्बर
उत्तर-(a) 01 दिसम्बर
-एड्स के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– वर्ष 2023 की थीमः ‘समुदायों को नेतृत्व करने दें‘
– पहली बार यह दिवस वर्ष 1988 में मनाया गया था।
————————————————
02. समलैंगिक विवाह को पंजीकृत करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश हाल ही में कौन सा बना है?
(a) पाकिस्तान
(b) भारत
(c) नेपाल
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c) नेपाल
– नेपाल समलैंगिक विवाह को पंजीकृत करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश हाल ही में बन गया है।
– नेपाल सर्वोच्च न्यायालय ने 27 जून 2023 को देश में समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया था।
– अभी हाल ही में 35 वर्षीय ट्रांस-महिला माया गुरंग और 27 वर्षीय समलैंगिक सुरेन्द्र पांडे ने कानूनी रूप से शादी की है।
————————————————
03. दक्षिण पूर्व एशिया की पहली डार्क स्काई रिजर्व सेंचुरी कहां खोली जाएगी?
(a) सिक्किम
(b) लद्दाख
(c) पुदुचेरी
(d) मणिपुर
उत्तर-(b)लद्दाख
– भारत सरकार ने लद्दाख में दक्षिण पूर्व एशिया की पहली डार्क स्काई रिजर्व सेंचुरी खोले जाने की मंजूदी दी है।
– इसकी स्थापना चांगथांग वन्यजीव अभ्यारण्य के एक हिस्से के रूप में पूर्वी लद्दाख के हेनले गांव में की जाएगी।
– यह भारत के खगोल पर्यटन को बढ़ावा देगी।
————————————————
04. बेसिक एनीमल हसबैंडरी स्टैटिस्टिक्स 2023 रिपोर्ट के अनुसार देश का कौन सा राज्य दूग्ध उत्पादन में शीर्ष पर रहा है?
(a) महाराष्ट्र
(b) हरियाणा
(c) पंजाब
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(d) उत्तर प्रदेश
– केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला द्वारा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर बेसिक एनीमल हसबैंडरी स्टैटिस्टिक्स 2023 रिपोर्ट जारी की है।
– इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का कुल दुग्ध उत्पादन 230.58 मिलियन टन अनुमानित है।
दुग्ध उत्पादन में शीर्ष राज्य-
- उत्तर प्रदेश – 15.72%
- राजस्थान – 14.44%
- मध्यप्रदेश – 8.73%
- गुजरात – 7.49%
- आन्ध्रप्रदेश – 6.70%
अंडा उत्पादन में शीर्ष राज्य-
- आन्ध्रप्रदेश – 20.13%
- तमिलनाडु – 15.58%
- तेलंगाना – 12.77%
- पश्चिम बंगाल – 9.44%
- कर्नाटक – 6.51%
मांस उत्पादन में शीर्ष राज्य-
- उत्तर प्रदेश – 12.20%
- पश्चिम बंगाल – 11.93%
- महाराष्ट्र – 11.50%
- आन्ध्रप्रदेश – 11.20%
- तेलंगाना – 11.06%
ऊन उत्पादन में शीर्ष राज्य-
- राजस्थान – 47.98%
- जम्मू कश्मीर – 22.55%
- गुजरात – 6.01%
- महाराष्ट्र – 4.73%
- हिमाचल प्र0 – 4.27%
————————————————
05. भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर हाल ही में कौन बनीं हैं?
(a) दिशा नाइक
(b) सुभद्रा चौधरी
(c) विनीता सिन्हा
(d) स्वाति छाबड़ा
उत्तर-(a) दिशा नाइक
– दिशा नाइक भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर हाल ही में बनीं हैं।
– उन्होंने क्रैश फायर टेडर फायर संचालित किया।
– वह गोवा राज्य की रहने वाली हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Other Ebook or PDF- Download Now
01 December 2023 Current Affairs in Hindi