
02 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 02 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन हाल ही में किसके द्वारा किया गया?
(a) द्रौपदी मुर्मू
(b) नरेन्द्र मोदी
(c) जगदीप धनखड़
(d) राजनाथ सिंह
उत्तर-(c) जगदीप धनखड़
– उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम में 1 दिसम्बर 2023 को 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन किया गया जो 5 दिसम्बर 2023 तक आयोजित होगा।
———————————————–
02. हाल ही में किस भारतीय लेखिका को फ्रांसीसी साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया है?
(a) शालिनी सिंह
(b) अर्शिया सत्तार
(c) अनामिका जैन
(d) अदिति अशोक
उत्तर-(b) अर्शिया सत्तार
– प्रसिद्ध लेखिका अर्शिया सत्तार को फ्रांसीसी साहित्यिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आटर््स एंड लेटर्स‘ से सम्मानित किया गया है।
– यह पुरस्कार उन्हें 28 नवम्बर 2023 को बेंगलुरू में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास में भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ द्वारा प्रदान किया गया।
———————————————–
03. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10000वें जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन हाल ही में कहां किया गया?
(a) देवघर
(b) गुरुग्राम
(c) छपड़ा
(d) वाराणसी
उत्तर-(a) देवघर
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एम्स, देवघर (झारखंड) में 10000वें जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
– इसी मौके पर देश में जन औषधि केन्द्रों की संख्या 10000 से 25000 करने का भी कार्यक्रम लांच किया गया।
———————————————–
04. हाल ही में किस राज्य ने अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया?
(a) मणिपुर
(b) सिक्किम
(c) मेघालय
(d) नागालैंड
उत्तर-(d) नागालैंड
– नागालैंड राज्य ने 1 दिसम्बर 2023 को अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया है।
नागालैंड राज्य के बारे में-
- स्थापना- 1 दिसम्बर 1963
- राजधानी- कोहिमा
- राजभाषा- अंग्रेजी
- मुख्यमंत्री- नेफ्यू रियो
- राज्सपाल- ला गणेशन
- कुल जिलें- 16
- लोकसभा सीट- 1
- राज्य सभा सीट- 1
- विधानसभा सीट- 60
———————————————–
05. ‘वेलकम टू पैराडाइज‘ नामक पुस्तक हाल ही में लांच की गयी है, इसे किसके द्वारा लिखा गया है?
(a) राफेल नडाल
(b) अजय सिंह
(c) ट्विंकल खन्ना
(d) करण जौहर
उत्तर-(c) ट्विंकल खन्ना
– अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी चौथी पुस्तक ‘वेलकम टू पैराडाइज‘ को लांच किया है।
– ट्विंकल खन्ना की 3 अन्य पुस्तकें:
1. मिसेज फनीबोंस
2. द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद
3. पजामा आर फॉर गिविंग
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Other Ebook or PDF- Download Now
02 December 2023 Current Affairs in Hindi