17-18 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 17-18 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. विजय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 15 दिसम्बर
(b) 16 दिसम्बर
(c) 18 दिसम्बर
(d) 14 दिसम्बर
उत्तर-(b) 16 दिसम्बर
– 1971 में हुए पाकिस्तान-भारत युद्ध में भारतीय सेना की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– पाकिस्तान ने 3 दिसम्बर 1971 को 11 भारतीय हवाई अड्डो पर हमला किया था उसके बाद 13 दिन तक भारत-पाक युद्ध हुआ जिसमें भारतीय सेना जीती थी।
– पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अमीर अब्दुला खान नियाजी ने अपने सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने घुटने टेककर आत्मसमर्पण किया था।
– उस दौरान भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।
———————————————-
02. BCCI द्वारा किस खिलाड़ी के सम्मान में 7 नंबर जर्सी को रिटायर करने का निर्णय लिया गया है?
(a) सुरेश रैना
(b) युवराज सिंह
(c) महेन्द्र सिंह धोनी
(d) सचिन तेंदुलकर
उत्तर-(c) महेन्द्र सिंह धोनी
– BCCI ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 नंबर जर्सी को रिटायर करने का निर्णय लिया है।
– धोनी इस सम्मान को पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं उनसे पहले सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया गया था।
– महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में वर्ष 2007 में ICC टी20 पुरुष विश्व कप, 2011 में ICC पुरुष विश्व कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्राफी जीती थी।
BCCI के बारे में-
- स्थापना – 04 दिसम्बर 1928
- मुख्यालय – मुम्बई
- अध्यक्ष – रोजर बिन्नी
———————————————-
03. विश्व के सबसे ऊँचें युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला चिकित्सा अधिकारी हाल ही में कौन बनीं हैं?
(a) शिवांगी सिंह
(b) प्रीति सिंह
(c) शिवा चौहान
(d) फाातिमा वसीम
उत्तर-(d) फाातिमा वसीम
– भारतीय वायु सेना की कैप्टन फाातिमा वसीम विश्व के सबसे ऊँचें युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनीं हैं।
– अभी हाल ही में गीतिका कॉल सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली चिकित्सा अधिकारी बनीं थीं।
———————————————-
04. IPL टीम मुम्बई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) रोहित शर्मा
(b) हार्दिक पांड्या
(c) सूर्यकुमार यादव
(d) जसप्रीत बुमराह
उत्तर-(b) हार्दिक पांड्या
– मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर IPL 2024 के लिए हार्दिक पांडया को नया कप्तान बनाया है।
– रोहित शर्मा वर्ष 2013 से मुम्बई इंडियंस के कप्तान थे।
———————————————-
05. किस देश ने भारत के किए गए ‘हाइड्रोग्राफी समझौते‘ को समाप्त कर दिया है?
(a) म्यांमार
(b) भूटान
(c) बांग्लादेश
(d) मालदीव
उत्तर-(d) मालदीव
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जून 2019 में मालदीव यात्रा के दौरान 8 जून 2019 को ‘हाइड्रोग्राफी सर्वेक्षण समझौते‘ पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसे मालदीव की मौजूदा सरकार ने समाप्त कर दिया है।
– इस समझौते के तहत भारत को दीव राष्ट्र के क्षेत्रीय जल का व्यापक अध्ययन करने की अनुमति दी गयी थी, जिसमें चट्टाने, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराएं और ज्वार शामिल था।
मालदीव के बारे में-
- राजधानी- माले
- मुद्रा- मालदीव रुफिया
- राष्ट्रपति- मोहम्मद मुइज्जू
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Other Ebook or PDF- Download Now
17-18 December 2023 Current Affairs in Hindi