
21 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 21 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 21 दिसम्बर
(b) 20 दिसम्बर
(c) 19 दिसम्बर
(d) 18 दिसम्बर
उत्तर-(b) 20 दिसम्बर
– एकजुटता के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 20 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2005 में यह दिवस घोषित किया गया तथा पहली बार वर्ष 2006 में मनाया गया।
———————————————–
02. IPL 2024 की नीलामी में IPL के इतिहास में सबसे महेंगे खिलाड़ी हाल ही में कौन बनें है?
(a) पैट कमिंस
(b) डैरिल मिचेल
(c) मिचेल स्टार्क
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c) मिचेल स्टार्क
– आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महेंगे खिलाड़ी बनें हैं।
– IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में IPL 2024 के लिए खरीदा है।
नीलाम हुए खिलाड़ियों की सूची-
- मिचेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया) – 24.75 करोड़ – केकेआर ने खरीदा
- पैट कमिंस (आस्ट्रेलिया) – 20.50 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
- डेरिल मिचेल – 14 करोड़ – सीएसके ने खरीदा
- हर्षल पटेल (भारत) – 11.75 करोड़ – पंजाब किंग्स ने खरीदा
- अल्जारी जोसेफ – 11.50 करोड़ – आरसीबी ने खरीदा
———————————————–
03. भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह
(b) सुदेश कुमार
(c) डॉ एम नेगी
(d) ललित शर्मा
उत्तर-(a) डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह
– विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण-पूर्व एशिया) को भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से हाल ही में सम्मानित किया गया है।
– यह सम्मान उन्हें देश के प्रति उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।
– डॉ पूनम सिंह एक भारतीय नागरिक हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में-
- स्थापना- 7 अप्रैल 1948
- मुख्यालय- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- महानिदेशक- टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस
———————————————–
04. अब्देल फतह अल-सिसी को किस देश का तीसरी बार राष्ट्रपति चुना गया है?
(a) इटली
(b) कतर
(c) क्यूबा
(d) मिस्र
उत्तर-(d) मिस्र
– मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने चुनाव में 89.6ः वोट प्राप्त कर मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता है।
– वह अगले 6 साल तक मिस्र के राष्ट्रपति रहेंगे।
मिस्र के बारे में-
- राजधानी- काहिरा
- मुद्रा- मिस्र पाउंड
- प्रधानमंत्री- मुस्तफा मदबौली
———————————————–
05. देश के किस राजनीतिक दल द्वारा ‘डोनेट फॉर देश‘ अभियान शुरू किया गया है?
(a) भाजपा
(b) आप
(c) कांग्रेस
(d) बसपा
उत्तर-(c) कांग्रेस
– कांग्रेस ने हाल ही में ‘डोनेट फॉर देश‘ नामक अभियान शुरू किया है।
– इसका उद्देश्य आम जनता से चंदा एकठ्ठा करना है।
– यह अभियान 18 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2023 तक चलेगा।
– इसमें 18 वर्ष से अधिक का व्यक्ति कम से कम 138 रुपये दान कर सकता है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बारे में-
- स्थापना- 28 दिसम्बर 1985
- संस्थापक- ए ओ ह्यूम
- मुख्यालय- नई दिल्ली
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Other Ebook or PDF- Download Now
21 December 2023 Current Affairs in Hindi