22-23 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 22-23 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. राष्ट्रीय गणित दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 20 दिसम्बर
(b) 21 दिसम्बर
(c) 23 दिसम्बर
(d) 22 दिसम्बर
उत्तर-(d) 22 दिसम्बर
– गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य मानवता के विकास में गणित के महत्व को उजागर करना है।
– वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती के अवसर पर 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
———————————————–
02. हिंदी भाषा में किसे साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
(a) पुष्पा भारती
(b) संजीव
(c) आरके नारायण
(d) युद्धवीर राणा
उत्तर-(b) संजीव
– हिंन्दी भाषा में संजीव को उनकी रचना ‘मुझे पहचानों‘ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
———————————————–
03. अरुण रंजन मिश्र को किस भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
(a) संस्कृत
(b) मराठी
(c) राजस्थानी
(d) कोंकणी
उत्तर-(a) संस्कृत
– अरुण रंजन मिश्र को संस्कृत भाषा में उनकी रचना ‘शून्ये मेघगानम्‘ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 विजेता:-
———————————————–
04. लीफ एरिकसन लूनर पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) DRDO
(b) NASA
(c) WHO
(d) ISRO
उत्तर-(d) ISRO
– आइसलैंड के हुसाविक में अन्वेषण संग्रहालय ने इसरों को उसके सफल चन्द्रयान-3 मिशन के लिए लीफ एरिकसन लूनर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
इसरो के बारे में-
- Indian Space Research Organisation (ISRO)
- स्थापना- 15 अगस्त 1969
- संस्थापक- विक्रम साराभाई
- मुख्यालय- बेंगलुरू
- अध्यक्ष- डॉ एस सोमनाथ
———————————————–
05. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) राहुल सिंह
(b) संजय सिंह
(c) जोगेन्दर सिंह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b) संजय सिंह
– संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
– चुनाव में उन्हें 40 वोट मिले जबकि अन्य आवेदकों मे पहलवान अनीता श्योराण को 7 वोट मिले।
– संयज सिंह WFI के अध्यक्ष पद से इस्ताफा दे चुके ब्रज भूषण सिंह का स्थान लेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Other Ebook or PDF- Download Now
22-23 December 2023 Current Affairs in Hindi