24-25 December 2023 Current Affairs in Hindi
प्रिय पाठक, यह 24-25 दिसम्बर 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
01. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 23 दिसम्बर
(b) 24 दिसम्बर
(c) 25 दिसम्बर
(d) 22 दिसम्बर
उत्तर-(b) 24 दिसम्बर
– देश में उपभोक्ताओं के महत्व, उनके अधिकारों व दायित्वों के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– पहली बार यह दिवस वर्ष 1983 में मनाया गया था।
– इस वर्ष की थीमः ‘स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के माध्यम से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना‘
———————————————–
02. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया गया है?
(a) 2024
(b) 2026
(c) 2025
(d) 2028
उत्तर-(a) 2024
– संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया गया है।
– इसका उद्देश्य कैमलिड्स की अप्रयुक्त क्षमता के बारे में जागरुकता बढ़ाना और अनुसंधान, क्षमता विकास और प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से कैमलिड्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाना है।
– कैमलिड्स एक ऊंट की प्रजाति है।
———————————————–
03. रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
(a) शालिनी सिंह
(b) विमलेश बनर्जी
(c) सुकृता पॉल कुमार
(d) स्वदेश कुमार
उत्तर-(c) सुकृता पॉल कुमार
– लेखिका सुकृता पॉल कुमार को उनकी पुस्तक ‘सॉल्ट एंड पेपर: सिलेक्टेड पोयम्स‘ के लिए रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– उनके साथ नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को उनके सामाजिक कल्याण में दिए गए योगदान के लिए रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
– अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2018 में की गयी थी इस वर्ष पुरस्कार का छटवां संस्करण था।
– इस पुरस्कार स्वरूप 5000 अमेरिकी डॉलर, प्रशस्ति पत्र और रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा प्रदान की जाती है।
———————————————–
04“A Democracy in Retreat : Revisiting the Ends of Power“ नामक पुस्तक हाल ही में किसके द्वारा लिखी गयी है?
(a) शरद मिश्रा
(b) अंजनी कुमार
(c) विपिन सिंह
(d) अश्विनी कुमार
उत्तर-(d) अश्विनी कुमार
– पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार द्वारा लिखित “A Democracy in Retreat : Revisiting the Ends of Power“ नामक पुस्तक का 20 दिसम्बर 2023 को नई दिल्ली में विमोचन किया गया।
———————————————–
05. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस के किस नए रूप को ‘वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट‘ घोषित किया गया है?
(a) JN4
(b) JN1
(c) JN3
(d) JN2
उत्तर-(b) JN1
– विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट‘ के रूप में वर्गीकृत किया है।
महत्वपूर्ण सूचना: प्रिय पाठक द बेस्ट ज्ञान की अनुभवी टीम द्वारा प्रतिदिन करेंट अफेयर्स की 10-11 प्रश्नोत्तरी व्याख्यात्मक रूप में तैयार की जाती है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से उपयोगी होती है, उन्हीं में से उपरोक्त 5 प्रश्नों को पोस्ट किया गया है,
अगर आप डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी अपने Whatsapp पर PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते है तो हमारा मेम्बरशिप प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते है अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Other Ebook or PDF- Download Now
24-25 December 2023 Current Affairs in Hindi