
29 April 2023 Current Affairs in Hindi
साथियों, यह 29 अप्रैल 2023 का करेंट अफेयर्स है जो विभिन्न समाचार पत्रों व इन्टरनेट वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण से तैयार किया गया है, यह आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, SSC, Railways, UPSSSC, UP Police, UPSI, STET, BPSC, JPSC आदि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
इस करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए इस पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है उसपर क्लिक करके PDF डाउनलोड किया जा सकता है ।
01. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है?
(a) बधाई दो
(b) गंगूवाई काठियाबाड़ी
(c) जुग-जुग जिया
(d) भूल-भुलैया 2
उत्तर-(b) गंगूवाई काठियाबाड़ी
– इस फिल्म के निर्देशक संजय लाला भंसाली हैं। जिन्हें इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
—————————————-
02. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है?
(a) संजय मिश्रा
(b) अनिल कपूर
(c) राजकुमार राव
(d) रणवीर सिंह
उत्तर-(c) राजकुमार राव
– राजकुमार राव को फिल्म बधाई दो के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
—————————————-
03. केन्द्र सरकार द्वारा देश में कितने नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की गयी है?
(a) 100
(b) 50
(c) 75
(d) 157
उत्तर-(d) 157
– केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया द्वारा इसकी जानकारी मीडिया से साझा की गई।
—————————————-
04. फार्म मशीनरी प्रोद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?
(a) मुम्बई
(b) नई दिल्ली
(c) चंडीगढ़
(d) भोपाल
उत्तर-(b) नई दिल्ली
– नई दिल्ली को 27 -28 अप्रैल के दौरान फार्म मशीनरी प्रोद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
– इस सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया गया।
– इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ तथा टैªक्टर एंड मैकेनाइजेशन एशोसिएसन द्वारा किया गया।

05. नेपाल स्थित दुनियां के 10वें सबसे ऊंचे पर्वत अन्नपूर्णा को फतह करने वाले पहले भारतीय पुरुष कौन बने है?
(a) अर्जुन वाजपेयी
(b) संजीव बनर्जी
(c) रविकांत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a) अर्जुन वाजपेयी
– पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी नेपाल स्थित अन्नपूर्णा चोटी को फतह करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं। इस चोटी की ऊँचाई 8091 मीटर है।
– साथ ही वह 8000 मीटर से ऊपर की ऊँचाई वाले पहाड़ों पर चढ़ने वाले भारतीय बन गए हैं।
—————————————-
06. देश के किस IIT संस्थान द्वारा साइबर सुरक्षा कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है?
(a) IIT कानपुर
(b) IIT मद्रास
(c) IIT दिल्ली
(d) IIT मुम्बई
उत्तर-(a) IIT कानपुर
—————————————-
07. देश के किस राज्य में हेरिटेज फेस्टिवल 2023 का आयोजन शुरू हुआ?
(a) मध्यप्रदेश
(b) ओडिशा
(c) गोवा
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(c) गोवा
– गोवा में 28 अप्रैल को हेरिटेज फेस्टिबल 2023 शुरू हुआ जो 30 अप्रैल 2023 तक आयोजित होगा।
– इसका उद्देश्य राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
—————————————-
08. भारत ने किस देश के साथ विज्ञान और नवाचार पर सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
(a) इटली
(b) ब्रिटेन
(c) यूक्रेन
(d) अमेरिका
उत्तर-(b) ब्रिटेन
– केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह तथा ब्रिटेन के विज्ञान मंत्री जॉर्ज फ्रीमेन ने ब्रिटेन के लंदन में विज्ञान और नवाचार पर सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
—————————————-
09. ‘रिफ्लेक्शन्स‘ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखित है, जिसका विमोचन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया?
(a) नारायण वाघुल
(b) सत्यजीत रे
(c) अमिताभ घोष
(d) नरेन्द्र सिंह
उत्तर-(a) नारायण वाघुल
– इसका विमोचन 28 अप्रैल को मुम्बई में वित्त मंत्री द्वारा किया गया।
—————————————-
10. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में कितने एफएम ट्रांसमीटरों का शुभारंभ किया गया है?
(a) 75
(b) 100
(c) 25
(d) 91
उत्तर-(d) 91
– देशभर के 18 राज्यों व 2 केन्द्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 FM ट्रांसमीटर स्थापित किए गए।
– इससे देश में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।

करेंट अफेयर्स का PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें …
Download Today’s Free Current Affairs PDF: – Click here
Other Ebook or PDF- Download Now
