
Daily Current Affairs 12-13 November 2020 Hindi
Daily Current Affairs
Download Monthly Current Affairs PDF: E-Books
12-13 November 2020 करेंट अफेयर्स हिंदी
यह 12-13 November 2020 के महत्वपूर्ण Daily Current Affairs के प्रश्न है जो आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगें।
1. बिहार विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें किस पार्टी ने जीती है?
(a) राजद
(b) भाजपा
(c) कांग्रेस
(d) जदयु
उत्तर-(a) राजद
– राजद ने 75 सीटों पर जीत हांसिल की है जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 5 सीट कम है।
– वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा 74 सीटे जीतने में कामयाब रही जो पिछले साल की तुलना में 21 सीटें ज्यादा है।
– आपको बता दें NDA (भारपा+जदयू+हम(सेक्युलर)+VIP) को कुल 125 सीटो पर जीत मिली है।
– वहीं महागठबंधन (राजद+कांग्रेस+भाकपा(माले)+भाकपा+माकपा) को कुल 110 सीटों पर जीत मिली है।
– अन्य पार्टी 8 सीटें जीती है।
– निर्दलीय 1 सीट जीते है।
—————————————————-
2. कौन सी टीम ने IPL 2020 का खिताब जीता है?
(a) दिल्ली कैपिटल्स
(b) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
(c) मुम्बई इंडियंस
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर-(c) मुम्बई इंडियंस
– मुम्बई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स टीम को 5 विकेट से हराकर IPL का खिताब जीता है।
– मुम्बई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार IPL जीतने वाली पहली टीम बन गयी है।
– वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में मुम्बई इंडियंस ने IPL जीता है।
– मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा है।
– दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर है।
—————————————————-
3. IPL 2020 फाइनल मैन आॅफ द मैच अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता है?
(a) श्रेयस अय्यर
(b) टेªंट बोल्ट
(c) ईशान किशन
(d) महेन्द्र सिंह धोनी
उत्तर-(b) टेªंट बोल्ट
—————————————————-
4. भारत के काॅमिक्स हीरो चाचा चैधरी को किसका ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है?
(a) स्वच्छ भारत मिशन
(b) नमामि गंगे परियोजना
(c) जल शक्ति मिशन
(d) भाखड़ा नागल परियोजना
उत्तर-(b) नमामि गंगे परियोजना
– चाचा चौधरी को नमामि गंगे परियोजना को ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है।
– केन्द्र सरकार ने नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी।
5. जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 हाल ही में किसे दिया गया है?
(a) प्रियदर्शन
(b) वहीदा रहमान
(c) एस हरीश
(d) पाॅल जाचेरिया
उत्तर-(c) एस हरीश
– एस हरीश मलयालम भाषा के लेखक है।
– इन्हें यह पुरस्कार “मस्टैश“ नामक पुस्तक के लेखन के लिए दिया गया है।
– जेसीबी साहित्य पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
—————————————————-
6. महिला T20 चैलेंज का खिताब हाल ही में किस टीम ने जीता है?
(a) सुपरनोवाज
(b) ट्रेलब्लेजर्स
(c) वेलोसिटी
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर-(b) ट्रेलब्लेजर्स
– ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तान स्मृति मधानी है।
– टेªलब्लेजर्स टीम ने सुपननोवाज टीम को 16 रनों से हराकर यह खिताब जीता है।
– शारजाह में तीसरे महिला T20 चैलेंज का आयोजन 4 नवम्बर से 9 नवम्बर तक हुआ था।
—————————————————-
7. Your Best Day is Today! नामक पुस्तक हाल ही में किसके द्वारा लिखी गयी है?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) अनुपम खेर
(c) नरेन्द्र मोदी
(d) करण जोहर
उत्तर-(b) अनुपम खेर
– इस पुस्तक में अनुपम खेर ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान के अनभवों के बारे मे बताया है।
– अनुपम खेर इससे पहले दो पुस्तकें द वेस्ट थिंग्स अबाउट यू इज यू और लेसन्स लाइफ टाउट मी अननोनइंली लिख चुके है।
– अनुपम खेर एक अभिनेता है उन्हे वर्ष 2004 में पद्मश्री पुरस्कार और वर्ष 2016 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
—————————————————-
8. शांति और विकास के विश्व विज्ञान दिवस हाल ही में किस तिथि को मनाया गया है?
(a) 8 नवम्बर
(b) 9 नवम्बर
(c) 10 नवम्बर
(d) 11 नवम्बर
उत्तर-(c) 10 नवम्बर
– यूनेस्को द्वारा शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को मनाया जाता है।
– वर्ष 2020 की थीम- Science for and with Society.
यूनेस्को-
स्थापना- 16 नवम्बर 1945
मुख्यालय- पेरिस
महानिदेशक- आॅड्रे अलोजे
—————————————————-
9. देश का सबसे लम्बा सिंगल लेन मोटरेबल ब्रिज हाल ही में किस राज्य मे बनाया गया है?
(a) उत्तराखंड
(b) तेलंगाना
(c) झारख्ंाड
(d) छत्तीशगढ़
उत्तर-(a) उत्तराखंड
– इस ब्रिज का नाम डोबरा चांठी सस्पेंशन ब्रिज है।
– यह ब्रिज टिहरी झील पर बना है इसका निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था।
– इस ब्रिज की कुल लम्बाई 725 मीटर है।
– ब्रिज का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।
—————————————————-
10. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हाल ही में किस तिथि को मनाया गया है?
(a) 9 नवम्बर
(b) 10 नवम्बर
(c) 11 नवम्बर
(d) 12 नवम्बर
उत्तर-(c) 11 नवम्बर
– भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना की गयी।
– इन्हें वर्ष 1992 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
—————————————————-
11. शेख खलीफा बिन सलमान अल खलाफा का हाल ही में देहांत हो गया वह किस देश के प्रधानमंत्री थे?
(a) बहरीन
(b) ईराक
(c) संयुक्त अरब अमीरात
(d) यमन
उत्तर-(a) बहरीन
– इनका जन्म 24 नवम्बर 1935 में हुआ था और 11 नवम्बर 2020 को 84 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया।
– वह 1970 के बाद से बहरीन के प्रधानमंत्री थे।
बहरीन-
राजधानी- मनामा
मुद्रा- बहरीन दीनार
—————————————————-
12. काॅलिन्स डिक्सनरी द्वारा वर्ड आॅफ द ईयर 2020 किसे चुना गया है?
(a) Covid-19
(b) Lockdown
(c) Contitution
(d) Corona
उत्तर-(b) Lockdown
—————————————————-
13. 10 नवम्बर 2020 को हुई शंघाई सहयोग संघठन (SCO) के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?
(a) नरेन्द्र मोदी
(b) सी जिंपिंग
(c) ब्लादिमीर पुतिन
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर-(c) ब्लादिमीर पुतिन
– यह शिखर सम्मेलन वर्चुअल हुआ था।
– इस समुह में 8 देश (भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किग्रिस्तान, पाकिस्तान, उजवेकिस्तान (व चार अन्य पर्यवेक्षक देश) शामिल है।
– अपना देश भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में इस समुह में शामिल हुआ था।
—————————————————-
14. किस राज्य ने सुशासन के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना की शुरुआत की है?
(a) उत्तराखंड
(b) तेलंगाना
(c) झारख्ंाड
(d) मणिपुर
उत्तर-(d) मणिपुर
मणिपुर-
राजधानी- इम्फाल
मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह
राज्यपाल- नजमा हेपितुल्ला
Daily Current Affairs 12-13 November 2020 Hindi
Read in English…
—————————————————–
January to September 2020 Current Affairs: Download Now- Click Here
General Knowledge PDF (500 Questions): Download- Click Here
By- The Best GyaN Team
—हर एक कदम सफलता की ओर…
